Xiaomi YU7 EV: भारत में आने वाले समय में EVs काफी एडवांस्ड होने जा रही हैं। अभी तक 500 km की रेंज स्टैण्डर्ड मानी जा रही है लेकिन अब यह बढ़कर 800 km से ज्यादा होने वाली है। यही एक बड़ा कारण होगा जब लोग फ्यूल बेस्ड कारों को हमेशा के लिए छोड़ सकते हैं। अब खबर आ रही है कि शाओमी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। और इस कार की बिक्री इस साल जुलाई में शुरू होगी। यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।
इससे पहली कंपनी पहली सेडान SU7 को लॉन्च कर चुकी है, जिसके 2.58 लाख यूनिट्स की बिक्री भी हो चुकी है, जो एक नई इलेक्ट्रिक कार कंपनी के लिए बड़ा नंबर है। अब Xiaomi YU7 को लॉन्च किये जाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार कई मामलों में Tesla के मॉडल Y से कई चीजों में काफी बेहतर है और। आइये जानते हैं शाओमी की इस कार में क्या कुछ नया और खास मिलने वाला है।
सिंगल चार्ज में 835 किलोमीटर की रेंज
नई Xiaomi YU7 में तीन वेरिएंट मिलेंगे , जो स्टैंडर्ड, प्रो, और मैक्स होंगे। इसके स्टैंडर्ड (RWD) वेरिएंट में 96.3 kWh LFP बैटरी पैक मिलेगा, जो सिंगल चार्ज में 835 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेज देगी और 320 PS की पावर भ मिलेगी। इसके अलावा प्रो (AWD) में 96.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में 770 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देगा और 496 PS की पावर मिलेगी। वहीं मैक्स (AWD) में 101.7 kWh NCM बैटरी पैक दिया गया है, जो 760 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगा और 690 PS की पावर मिलेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा रहनी
डिजाइन और फील
नई Xiaomi YU7 का डिजाइन स्पोर्टी है। इस का डिजाइन कर्वी बॉडी के साथ है। इसमें वॉटरड्रॉप हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल्स, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, टेपरिंग रूफलाइन और कनेक्टेड टेल लैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट में 123डिग्री रिक्लाइन और 10-पॉइंट मसाज फंक्शन लेदर सीट्स दी गई है।
इसके अलावा सभी कंट्रोल्स के लिए इसमें 16.1-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है। रियर पैसेंजर के लिए 135 डिग्री एडजस्टेबल सीट्स और 6.68-इंच टच पैनल दिया गया है। इस कार में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए ADAS सिस्टम में 1 LiDAR, 1 4D मिलीमीटर-वेव रडार, 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर, और 11 HD कैमरे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, बिक्री में NO.1 बनी ये कार, आधे मार्केट पर किया कब्जा
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
9 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
11 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
15 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines