Xiaomi YU7 Electric SUV: इस समय भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस किया जा रहा है। अब कारों में टेक्नोलॉजी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। शाओमी (Xiaomi) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की इस कार का नाम YU7 रखा गया है। लेकिन इस इलेक्ट्रिक कार को फिलहाल चीन में पेश किया है और अगले साल जुलाई महीने में इसे लॉन्च किया जा सकता है, और इसी समय इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। आइये जानते हैं क्या खास और नया है नई Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक कार में…
क्या भारत में होगी लॉन्च ?
नई Xiaomi YU7 का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। इस कार को देखकर कहीं नहीं लगता कि ये एक इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। इसका सीधा मुकाबला टेस्ला मॉडल Y और BYD की इलेक्ट्रिक कारों से होगा। चीन में यह टेस्ला मॉडल Y को कांटे की टक्कर दे सकती है, लेकिन यह कितनी एडवांस्ड होगी? इसके बारे में जल्द ही जानकारी मिल जाएगी। चीन के बाजारों में टेस्ला मॉडल Y को खूब पसंद किया जाता है।
लेकिन भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा और कितनी कीमत होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी का अभी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने बताया कि यह कोई आसान बिजनेस नहीं है। कंपनी सबसे पहले चीन मार्केट पर फोकस करेगी, उसके बाद ही इसे वैश्विक रूप से विस्तारित किया जाएगा।
एडवांस्ड फीचर्स, जबदस्त रेंज
नई Xiaomi YU7 में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें लेटेस्ट डिजाइन वाले व्हील्स दिए गए हैं जिनकी वजह से गाड़ी का लुक ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश नजर आता है। इस नई SUV के रियर में SU7 से मिलते LED टेललैंप्स लगाए गए हैं। इसमें हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें ड्यूल सेटअप मोटर लगी है जो 299 hp की पावर और 392 hp की पावर मिलती है। दोनों मिलकर 691hp की पावर जनरेट करता है।
इस गाड़ी का कर्ब वजन 2,405kg है। इस SUV का की लम्बाई 4,999mm , चौड़ाई 1,996mm और उंचाई 1,600mm और इसका व्हीलबेस 3,000 mm है। कार का कर्ब वज़न 2,405 किलोग्राम है। इस SUV की टॉप स्पीड 253kmph है। इस मॉडल की कीमत 2.50 लाख से 3.50 लाख युआन (29 लाख रुपये से 41 लाख रुपये) के बीच होने का अनुमान है। संदर्भ के लिए, टेस्ला मॉडल Y की कीमत चीन में 249,900 युआन (लगभग 29 लाख रुपये) है।
जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी YU7 लगभग 5 मीटर लंबी है और एक प्रीमियम सेडान है जबकि टॉप-एंड वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मौजूद है। इतना ही नहीं इस कार में 101 kWh का बड़ा Qilin बैटरी पैक दिया गया है। यह कार एक बार फुल चार्ज पर करीब 800 किमी की रेंज प्रदान करेगी।
डुअल मोटर सेटअप के साथ यह कार 600 bhp की मैक्स पावर जनरेट करेगी। अभी तो भारत में इस कार के लॉन्च होने की कोई उम्मीद नहीं है लेकिन आने वाले टाइम में यह इलेक्ट्रिक कार भारत में BYD सील को टक्कर दे सकती है।
यह भी पढ़ें: 2025 TVS Ronin का नया अवतार हुआ पेश, रॉयल एनफील्ड को देगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
11 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines