Xiaom first electric car: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपनी इलेक्ट्रिक कार ‘SU7’ को लेकर काफी उत्साहित है। बीते मंगलवार को कंपनी ने बेंगलुरू में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया है लेकिन इसे लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस पर अभी विचार कर रही है। Xiaomi की इस नई इलेक्ट्रिक कार को लेकर पहले भी कई बार जानकारी सामने आई थी। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे में…
भारत में भले ही Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश किया हो लेकिन शाओमी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अभी कंपनी भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करना नहीं चाहती। कंपनी अभी इस पर विचार कर रही है। कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी का पूरा फोकस फ़िलहाल कोर प्रोडक्ट्स पर है।
Xiaomi SU7 के फीचर्स की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फुल चार्ज में यह 800km की रेंज ऑफर कर सकती है। यह कार 673PS की पावर और 838NM का टॉर्क ऑफर करती है। 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 2.78 सेकेंड का समय लगता है। जबकि 10.67 सेकेंड में यह 0-200 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस कर की स्पीड 265 kmph है।
सेफ्टी फीचर्स
Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार को स्मार्ट चेसिस पर तैयार किया है। सेफ्टी के लिए इसमें टॉप लेवल का ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इमें इंडिविजुअल ड्राइव मोड्स मिलते हैं। वैसे चीन में इसकी डिलीवरी इसी साल मार्च से शुरू हो चुकी है। चीन के अलावा यूरोप और अमेरिका के प्रमुख बाजारों में कंपनी इसके लिए मार्केट तलाश रही है।
Xiaomi SU7 EV
Xiaomi SU7 की कीमत
Xiaomi SU7 की चीन में कीमत 30,000 डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपये है। SU7 को दो मॉडल उपलब्ध हैं। यह कार चीन में टेस्ला की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Model 3 से करीब 4000 डॉलर (3.3 लाख रुपये) सस्ती है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही है अपनी नई इलेक्ट्रिक बुलेट, फोटो हुई लीक! जानें कब होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines