Xiaomi SU7 EV Bookings: हाल ही में शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार ‘SU7’ को चाइना में लॉन्च किया। जिसकी कीमत 215,900 yuan (करीब 24.92 लाख) रखी गई है। इस कार को कुछ 3 वेरिएंट में उतारा गया है। चाइना समेत यह कार कुल 29 देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी।
फिलहाल भारत में यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। दुनियाभर में इस कार को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब तक 50 हजार से ज्यादा की बुकिंग्स मिल चुकी है। Xiaomi SU7 का डिजाइन बेहद प्रीमियम है। यह दिखने में काफी आकर्षित है।
27 मिनट में 50,000 बुकिंग्स क्रॉस
रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi SU7 EV को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। महज 27 मिनट के भीतर ही इसे 50 हजार से ज्यादा की बुकिंग्स मिल चुकी है। इतना ही नहीं लॉन्च होते ही सिर्फ 4 मिनट में 10 हजार बुकिंग्स का रिकॉर्ड भी इसी कार ने बनाया। Xiaomi SU7 की कीमत Tesla Model 3 भी कम है और इसकी रेंज भी ज्यादा है, इसके अलावा इसका मुकाबला BYD से भी होगा।
Xiaomi SU7 ev
जबरदस्त मिलेगी रेंज
Xiaomi SU7 दो बैटरी पैक के साथ आई है। इसमें 73.6kWh और 101kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह कार फुल चार्ज में क्रमशः 700 किलोमीटर और 810 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। वैसे कंपनी आने वाले समय में 150kWh बैटरी पैक के साथ भी करने की योजना बना रही है जोकि सिंगल चार्ज में 1200 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी।
यह इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी। Xiaomi का दावा है कि महज 15 मिनट के चार्ज पर 350km की रेंज ऑफर करेगी। 5.28 सेकंड्स में यह 0-100 kmph की रफ़्तार पकड़ लेगी। Xiaomi SU7 डिजाइन Tesla और Porsce से काफी मिलता-जुलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines