हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Xiaomi SU7 Series: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने पेश की 902 KM रेंज देने वाली कार, टॉप स्पीड 265 Kmph

एक बार चार्ज और 900KM से ज्यादा की रेंज, साथ में सुपरकार जैसी स्पीड! Xiaomi की नई इलेक्ट्रिक कार में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो बड़े-बड़े ब्रांड्स को टक्कर दे सकते हैं. जानिए आखिर क्या है इसमें इतना खास जो इसे बना रहा है ड्रीम कार.

विज्ञापन
Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार मचा देगी तहलका

Xiaomi SU7 launched: Xiaomi ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 को लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एक कार नहीं बल्कि ड्राइवर की ड्रीम कार बनाने की कोशिश की है. दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, लग्जरी इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह कार सीधे प्रीमियम सेगमेंट को टक्कर देने आई है. आइए जानते हैं कि इस नई Xiaomi SU7 में आखिर क्या-क्या खास है.

तीन वेरिएंट और कीमत

नई Xiaomi SU7 को तीन वेरिएंट Standard, Pro और Max में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत RMB 219,900 (लगभग 29 लाख) से शुरू होती है और टॉप मॉडल RMB 303,900 (लगभग 41 लाख) तक जाता है. हर वेरिएंट में फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से फर्क देखने को मिलता है.

डिजाइन में प्रीमियम फील

विज्ञापन

इस कार का लुक पहले से ज्यादा शानदार और मॉडर्न बनाया गया है. इसकी लंबाई करीब 5 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है, जिससे रोड पर इसकी प्रेजेंस काफी दमदार लगती है. खास वॉटरड्रॉप हेडलाइट्स और स्टाइलिश टेललाइट्स इसे अलग पहचान देते हैं.

नए कलर और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन

विज्ञापन

इस बार Xiaomi ने कलर ऑप्शन पर खास ध्यान दिया है. कार में कुल 9 कलर मिलते हैं, जिनमें कुछ पुराने पॉपुलर कलर और कुछ बिल्कुल नए शेड शामिल हैं. Coastal Blue, Blazing Red और Viridian Green जैसे नए कलर इसे और खास बनाते हैं.

Photo-Xiaomi

एक्सटीरियर में स्मार्ट बदलाव

विज्ञापन

नई SU7 में फ्रंट ग्रिल का डिजाइन बदला गया है, जो अब ज्यादा स्पोर्टी और क्लीन दिखता है. इसमें 4D रडार भी फिट किया गया है, जिससे कार की स्मार्टनेस और सेफ्टी दोनों बेहतर होती हैं. साथ ही, अलग-अलग साइज के 6 व्हील ऑप्शन भी मिलते हैं.

फ्रंट ट्रंक और स्मार्ट ओपनिंग

विज्ञापन

कार में आगे की तरफ 105 लीटर का फ्रंट ट्रंक दिया गया है, जिसमें आप छोटा सामान आराम से रख सकते हैं. इसे खोलने के लिए 8 अलग-अलग तरीके मिलते हैं, जैसे ऐप, वॉयस कमांड और रिमोट.

Photo-Xiaomi

इंटीरियर में लग्जरी का नया लेवल

विज्ञापन

कार के अंदर बैठते ही प्रीमियम फील आता है. केबिन को पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें सॉफ्ट टच मटेरियल, नप्पा लेदर स्टीयरिंग और हाई-क्वालिटी फिनिशिंग मिलती है. चार इंटीरियर कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. वहीं इसमें लंबी एंबियंट लाइटिंग दी गई है जो पूरे केबिन में फैली रहती है. यह लाइट म्यूजिक और ड्राइविंग मोड के हिसाब से बदलती है, जिससे अंदर का माहौल और भी खास बन जाता है.

Photo-Xiaomi

सीट्स में जबरदस्त कंफर्ट

विज्ञापन

फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और 18-वे एडजस्टमेंट मिलता है. ड्राइवर सीट में लेग सपोर्ट भी दिया गया है. वहीं, पैसेंजर सीट में जीरो ग्रैविटी और मसाज फीचर भी मिलता है. पीछे की सीट्स को भी ज्यादा आरामदायक बनाया गया है.

केबिन में साइलेंस और कूलिंग

विज्ञापन

नई SU7 में साउंडप्रूफिंग पर खास काम किया गया है, जिससे अंदर शोर काफी कम हो जाता है. साथ ही, ग्लास और रूफ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि धूप और गर्मी कम अंदर आए.

इनबिल्ट फ्रिज और खुशबू सिस्टम

इस कार में छोटा फ्रिज भी दिया गया है, जो अलग-अलग मोड में काम करता है. इसके अलावा, कार में खास फ्रेगरेंस सिस्टम भी है, जिसमें अलग-अलग खुशबू के ऑप्शन मिलते हैं.

दमदार परफॉर्मेंस और रेंज

इस कार में नया HyperEngine V6s Plus मोटर दिया गया है, जो इसे 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.08 सेकंड में दिला सकता है. इसकी टॉप स्पीड 265 किमी/घंटा है. रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज में 902 किमी तक चल सकती है (Pro वेरिएंट).

Photo-Xiaomi

बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी

कार में CTB बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ज्यादा रेंज मिलती है और स्पेस भी बचता है. अलग-अलग वेरिएंट में 720 किमी से लेकर 902 किमी तक की रेंज मिलती है.

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स

नई SU7 में एडवांस AI और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 और NVIDIA DRIVE AGX Thor जैसे पावरफुल चिप्स मिलते हैं, जो कार के सिस्टम को तेज और स्मार्ट बनाते हैं.

ड्राइविंग और सेफ्टी में अपग्रेड

कार में नया XLA आर्किटेक्चर दिया गया है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और सुरक्षित बनती है. पार्किंग और ड्राइविंग के दौरान कार खुद कई काम आसान कर देती है.

नई Xiaomi SU7 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसमें परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और स्मार्ट फीचर्स का ऐसा बैलेंस दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है.

ये भी पढे़ं- अचानक कम हो गई इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं बैटरी तो नहीं दे रही जवाब!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola