World’s First CNG Bike: देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने भारत की पहली CNG बाइक का टीजर लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक का नाम Bruzer बताया जा रहा है। यह दो वेरिएंट में आएगी। इस बाइक को खास ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा माइलेज की चाहत रखते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी साबित हो पाएगी? आइये जानते हैं।
5 जुलाई को होगी लॉन्च
बजाज ऑटो की नई CNG बाइक को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 5 जुलाई को लॉन्च करेंगे। कंपनी ने इसका एक टीजर भी पेश कर दिया है। टीजर में बाइक की हल्की सी झलक देखने को मिलती है लेकिन इमेज बहुत क्लियर नहीं है। फीचर की बात करें इसमें CNG बाइक स्विच राईट साइड हैंडल बार में देखने को मिलेगा। इस स्विच की मदद से बाइक को फ्यूल और CNG मोड पर आसानी से चेंज कर सकते हैं। ये फीचर वाकई शानदार है।
क्लासिक लुक
टीजर के मुताबिक इस बजाज की CNG का डिजाइन सिंपल होगा, इसमें गोल आकर (Round) हेडलाइट मिलेगी। बाइक को थोड़ा प्रीमियम टच मिलेगा। खास बात ये है कि इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा ताकि खराब रास्तों को आसानी से पार किया जा सके।
उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक को 125cc इंजन में पेश किया जा सकता है ताकि बाइक राइड करते समय पावर और माइलेज का तालमेल अच्छा रहे। टीजर के अलावा अभी तक बजाज की तरफ से नई CNG बाइक को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी आई है।
लेकिन सोर्स के मुताबित बाइक को 90,000 रुपये की शुरूआती कीमत के लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक में 3 से 5लीटर का CNG सिलेंडर मिल सकता है जो इसकी सीट के नीचे होगा। लेकिन सोर्स के मुताबिक बाइक एक किलो CNG में 90 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है।
यह भी पढ़ें: बाइक खरीदने का मूड है तो रुक जाइए, आ रही हैं 4 धांसू बाइक्स, CNG का ऑप्शन भी
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 hr agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
18 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
22 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines