दिल्ली में महिलाओं को कार खरीदने पर मिलेगी जबरदस्त सब्सिडी, 1 लाख तक का फायदा! जानें EV पॉलिसी 2.0

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक बड़ा ऐलान चर्चा में है. नई EV पॉलिसी 2.0 खास तौर पर महिलाओं पर फोकस करती दिख रही है. आइये कार खरीद से जुड़े फायदे और सब्सिडी के बारे में जानते हैं.

ev policy 2.0

दिल्ली सरकार राजधानी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेजी से बढ़ाने के लिए EV Policy 2.0 लाने की तैयारी में है. ट्रांसपोर्ट विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसमें आम लोगों को सीधा फायदा देने पर जोर है. इस नई नीति का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करना है. अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक की सबसे मजबूत और असरदार ईवी पहल हो सकती है. सरकार चाहती है कि दिल्ली साफ हवा और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट की दिशा में तेजी से आगे बढ़े.

विज्ञापन

दोपहिया खरीदने वालों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी

ड्राफ्ट नीति में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया गया है. हर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 21 हजार रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव है. महिला खरीदारों को खास राहत देते हुए यह सब्सिडी 30 हजार रुपये तक हो सकती है. सरकार का लक्ष्य अगले तीन साल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करना है. माना जा रहा है कि इससे ई स्कूटर रोजमर्रा के सफर का अहम जरिया बन जाएंगे.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार और रेट्रोफिटिंग पर भी बड़ा फायदा

EV Policy 2.0 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए भी राहत की बात है. 25 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर बैटरी क्षमता के हिसाब से 10 हजार रुपये प्रति kWh की सब्सिडी मिल सकती है. यह फायदा अधिकतम 1 लाख रुपये तक सीमित होगा और पहले 27 हजार रजिस्ट्रेशन पर लागू होगा. इसके अलावा पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक में बदलने पर भी 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव है. यह सुविधा पहले 1000 वाहनों तक ही मिलेगी.

विज्ञापन

लोन सस्ता होगा और इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत बनेगा

नई नीति में लोन पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने का सुझाव भी शामिल है. इससे मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों को ईवी खरीदने में मदद मिलेगी. पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को स्क्रैप करने पर अतिरिक्त लाभ देने की भी योजना है. साथ ही बैटरी चार्जर और ईवी पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा. 2030 तक 2.5 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जोड़ने का प्रस्ताव है. सरकार का मानना है कि यह नीति दिल्ली को साफ और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ