हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियों से पहले कर लें ये काम! गाड़ी स्टार्ट करने में नहीं होगी परेशानी, इंजन हमेशा रहेगा सेफ

सर्दियों में थोड़ी सावधानी से आप अपनी कार और बाइक को सेफ रख सकते हैं. बस ये कुछ टिप्स फॉलो करने से आपकी गाड़ी लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेगी.

विज्ञापन
सर्दियों के पहले कर ले ये काम. (Photo-Pexels)

Car Bike Engine Safety Care Tips: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. घरों में अब एसी की जगह पंखे ही काम कर रहे हैं. यानी सर्दियों की दस्तक हो चुकी है. इस मौसम में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि आपकी कार और बाइक के इंजन पर भी असर पड़ता है. ठंड में कई बार वाहन स्टार्ट होने में दिक्कत करता है. लेकिन थोड़ी सावधानी से आप अपने इंजन को सुरक्षित रख सकते हैं और वाहन आसानी से चला सकते हैं.

इंजन ऑयल चेक करना न भूलें

सर्दियों में इंजन ऑयल की जांच करना बहुत जरूरी है. ठंड में गाढ़ा ऑयल इंजन की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है. इसलिए जैसे ही सर्दी शुरू हो, इंजन ऑयल चेक करें. अगर जरूरत हो तो हल्का या ठंड के अनुसार उपयुक्त ऑयल डालें. इससे इंजन जल्दी स्टार्ट होगा और फ्रिक्शन कम रहेगा.

बैटरी की हालत पर ध्यान दें

ठंड में बैटरी की क्षमता थोड़ी कम हो जाती है. अगर बैटरी पुरानी या कमजोर है, तो वाहन स्टार्ट होने में देर हो सकती है. बैटरी टर्मिनल को साफ रखें और जरूरत पड़ने पर चार्जिंग करवा लें. सही बैटरी के साथ आपका इंजन झटपट स्टार्ट होगा.

विज्ञापन

टायर प्रेशर को सही रखें

सर्दियों में टायर में हवा का दबाव घट जाता है, जिससे टायर कमजोर महसूस हो सकते हैं और माइलेज पर भी असर पड़ता है. टायर प्रेशर हर 15-20 दिन में चेक करें और सर्दियों के हिसाब से एडजस्ट करें. यह सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत जरूरी है.

इंजन कूलेंट और रेडिएटर फ्लूइड जांचें

ठंड में पानी जमने से इंजन को नुकसान हो सकता है. इसलिए कूलेंट का स्तर और मिक्सचर सही रखें. जरूरत पड़ने पर एंटी-फ्रीज मिलाकर रेडिएटर को सुरक्षित करें. इससे इंजन बिना किसी परेशानी के चलेगा और लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा.

विज्ञापन

स्टार्टिंग से पहले इंजन को प्राइम करें

अगर कार या बाइक लंबे समय तक खड़ी रही है, तो तुरंत स्टार्ट करने की बजाय पहले इंजन को हल्का चलाकर ऑयल को पूरे सिस्टम में पहुंचाएं. यह तरीका इंजन के लिए सुरक्षित है और स्टार्टिंग प्रॉब्लम को कम करता है.

ये भी पढ़ें- घर बैठे 2 मिनट में चेक करें ट्रैफिक चालान डिटेल और ऐसे करें पेमेंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola