Windsor Inspire Edition: JSW MG Motor India ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) Windsor का लिमिटेड एडिशन Windsor Inspire Edition लॉन्च कर दिया है. यह खास एडिशन विंडसर की भारत में एक साल की शानदार सफलता को समर्पित है. कंपनी ने सिर्फ 300 यूनिट्स बनाने का ऐलान किया है, जिससे यह गाड़ी बेहद खास बन जाती है.
केंद्रीय मंत्री के घर हुई लॉन्चिंग
दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर इस एडिशन की लॉन्चिंग हुई. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि भारत को एक ग्लोबल नेता बनाने का बड़ा अवसर भी है. उन्होंने इस कदम को प्रेरणा को हकीकत में बदलने वाला बताया.
दमदार और स्टाइलिश लुक
Windsor Inspire Edition में डुअल-टोन Pearl White और Starry Black पेंट स्कीम दी गई है. इसके साथ ऑल ब्लैक एलॉय व्हील्स, रोज गोल्ड क्लैडिंग और ब्लैक ORVMs इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं. गाड़ी पर Inspire का खास बैज इसे भीड़ से अलग बनाता है. अंदर की ओर Sangria Red और Black लेदर अपहोल्स्ट्री, हेडरेस्ट पर ‘Inspire’ की कढ़ाई और गोल्ड हाइलाइट्स इसे लग्जरी टच देते हैं.
एक्सेसरीज में भी दिखी बारीकी
Inspire Edition में एक खास एक्सेसरी पैक दिया गया है, जिसमें रोज गोल्ड फिनिश वाले ग्रिल एलिमेंट्स, बॉडी साइड मोल्डिंग, बंपर प्रोटेक्टर और 3D मैट्स शामिल हैं. साथ ही Inspire कुशन, सनशेड और प्रीमियम लेदर की की-कवर इसे और खास बनाते हैं. चाहें तो ग्राहक Skylight Infinity View ग्लास रूफ और वायरलेस इल्युमिनेटेड सिल प्लेट जैसे ऐड-ऑन भी ले सकते हैं.
यह गाड़ी Infinity View ग्लास रूफ, सेगमेंट में सबसे ज्यादा लेगरूम और 135 डिग्री रीक्लाइनिंग रियर सीट्स के साथ आती है, जो लंबे सफर को बेहद आरामदायक बनाती है. हल्का और रिस्पॉन्सिव स्टीयरिंग शहरों में ड्राइविंग को आसान बनाता है.
सस्ती और स्मार्ट EV टेक्नोलॉजी
कंपनी ने इस गाड़ी को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल पेश किया है. इससे शुरुआती लागत कम हो जाती है और EV का स्वामित्व आसान बनता है. इसके अलावा 38 kWh बैटरी पैक के साथ नए i-SMART फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
वेलनेस और सर्विस बुकिंग का फीचर
Inspire Edition में Jio Store के जरिए Watch Wellness App दिया गया है, जिसमें ड्राइविंग ब्रेक के दौरान वेलनेस वीडियो देखे जा सकते हैं. साथ ही Jio VR के जरिए अब गाड़ी की सर्विस बुकिंग सीधे हेड यूनिट से की जा सकती है यानी कोई झंझट नहीं, सब कुछ कुछ ही क्लिक में.
5 हजार बुकिंग से दिखी जबरदस्त डिमांड
Windsor Inspire Edition की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के पहले ही दिन 15,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी थी. पिछले एक साल में यह गाड़ी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV बन चुकी है.
JSW MG Motor India के एमडी अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि Inspire Edition केवल एक लिमिटेड एडिशन नहीं, बल्कि एक प्रतीक है प्रगति, भरोसे और नवाचार का. उन्होंने बताया कि कंपनी ने सिर्फ एक साल में 40,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यह गाड़ी उनके ग्राहकों के भरोसे और देश की EV यात्रा की ताकत का सबूत है.
कैसे करें बुकिंग
Windsor Inspire Edition को आप सिर्फ JSW MG Motor India की अधिकृत डीलरशिप से खरीद सकते हैं. बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट www.mgmotor.co.in पर जाएं या Elite Hub नंबर 1800 570 0000 पर कॉल करें.
Windsor Inspire Edition भारत में लग्जरी, टेक्नोलॉजी और टिकाऊ फ्यूचर का नया चेहरा है. यह गाड़ी न सिर्फ एक EV है, बल्कि आने वाले समय की झलक भी देती है एक ऐसा भारत, जहां हर सफर होगा स्वच्छ और स्मार्ट.
भारत की Top-5 किफायती और बेहतरीन 7-सीटर कारें, Mahidra से Maruti तक ये हैं बेस्ट ऑप्शन्स
संबंधित खबरें
स्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
29 mins agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
15 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
20 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines