टू-व्हीलर हो या फोर व्हीलर, अगर आप बेहतर माइलेज की उम्मीद करते हैं, तो आपको गाड़ी की सर्विस पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। एक भी सर्विस मिस होने अर्थ है वाहन को नुकसान होना। रेगुलर सर्विस से वाहन की बॉडी से लेकर इंजन सब चुस्त रहते हैं और ब्रेक डाउन की शिकायत ना हो। क्योंकि गाड़ी का हर पार्ट बेहद जरूरी होता है। एयर फ़िल्टर भी एक ऐसा ही पार्ट है जिसे अगर समय पर क्लीन या चेंज ना किया जाए तो इसका सीधा असर इंजन की परफॉरमेंस पर पड़ता है। आइये जानते हैं एयर फ़िल्टर की सफाई क्यों जरूरी है।
एयर फिल्टर को ऐसे करें चेक
एयर फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी है और इसके बदलने या क्लीन करने के लिए आपको या तो कार मैकेनिक के पास ले जाएं या फिर आप घर पर ही इसे क्लियर किया जा सकता है। वैसे मैकेनिक के पास जाना ही बेहतर ऑप्शन है। साफ़ एयर फ़िल्टर से माइलेज में काफी फर्क पड़ता है, फ्यूल की खपत कम होती है माइलेज में भी जबरदस्त इजाफा होता है।
हर गाड़ी के यूजर मैन्युअल में सर्विस निर्देश साफ़ लिखे होते हैं। 2500-3000 किलोमीटर के बाद और सर्विस पर एयरफ़िल्टर की सफाई जरूरी है। एयर फिल्टर को गाड़ी 50,000 किलोमीटर चलाने के बाद या साल में एक बार बदल देना सही रहता है। इसमें खराबी के कारण इंजन में हवा का प्रवाह में दिक्कत होती है, जिससे इसके प्रदर्शन में परेशानी होती है।
इसके अलावा ईंधन का सही से दहन नहीं होने पर माइलेज भी प्रभावित होता है। खराब फिल्टर इंजन में धूल-मिट्टी को जाने से नहीं रोक पाता, जिससे नुकसान हो सकता है और गाड़ी काली धुआं देने लगती है।
अक्सर लोग इस छोटे से पार्ट लो नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि गंदे या खराब एयरफ़िल्टर से न सिर्फ बाइक की परफॉरमेंस खराब होती है बल्कि माइलेज तो बुरी तरह से गिर जाती है। एयर फ़िल्टर के अलावा गाड़ी के अन्य पार्ट्स की भी देखभाल बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: नकली हेलमेट पहनने पर चालान के साथ FIR भी होगी! यूपी सरकार ने उठाया सख्त कदम
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
14 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
17 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
21 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines