Salman bulletproof Nissan Petrol: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद सलमान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है।बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सलमान इस गैंग के निशाने पर है।
इससे पहले भी सलमान खान को धमकी मिली है। अपनी जान बचाने के लिए सलमान खान ने दुबई से Nissan Petrol SUV मंगवाई है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अब सवाल ये है कि भारत में भी एक से बढ़कर के सुरक्षित बुलेटप्रूफ कारें मौजूद हैं फिर निसान पेट्रोल SUV ही भाई जान ने क्यों खरीदी। आइये जानते हैं नई बुलेटप्रूफ SUV के बारे में…
यह भीं पढ़ें: Renault ने पेश की शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में चलेगी 110km
बम अलर्ट सेंसर से लेकर डार्क शेड्स लगे हैं कार में
Nissan Patrol के फुल साइज़ SUV है जिसमें एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स और सेंसर लगे हैं। इस कार में हाई क्वालिटी मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास दिए गये हैं। इसके साथ ही इसमें बम अलर्ट सेंसर भी दिया है। कार में भीतर बैठे लोगों को छिपाने के लिए डार्क शेड्स लगे हैं। इस कार में गोली-बारूद का भी असर नहीं होता। यह पावरफुल है जिसकी परफॉरमेंस बेहद खास हैं।
यह भीं पढ़ें: Flipkart Big Diwali Sale: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 37000 का डिस्काउंट, फुल चार्ज में 160km की रेंज
5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन
निसान पेट्रोल SUV में सबसे ताकतवर 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगाया गया हैं जो 405 bhp और 560 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV पर गोली-बारूद का भी कोई असर नही होता।
यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ गाड़ी है। यह बेहद स्ट्रोंग है। निसान पेट्रोल से पहले सलमान ने रेंज रोवर SV LWB 3.0 SUV को भी ख़रीदा था जिसकी कीमत 4.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस गाड़ी में 3.0-लीटर का प्लग-इन हाइब्रिड इंजन है जो 503 bhp और 700 Nm का टॉर्क देता है।
टॉप सेफ्टी फीचर्स
- Vertical Panel Protection
- Bullet Resistant Glass
- Roof Protection
- Battery & CPU Protection
- Blast Protected Floor
- Door Overlap Protection
- Hidden Reinforced Rear Bumper
- Radiator Protection
यह भीं पढ़ें: फेस्टिव सीजन में इन 5 SUVs के स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines