Nitrogen Air: गर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिन के समय मौसम अब काफी गर्म हो जाता है। जो लोग हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं उन्हें भी थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि अक्सर देखने में आता है कि चलती कार के टायर्स फट जाते हैं या ब्लास्ट हो जाते हैं।
अब इसके पीछे कई कारण भी होते हैं। लेकिन अगर सभी टायर्स में नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन हवा डलवा ली जाए तो काफी हद तक टायर्स को नुकसान नहीं होगा और ब्लास्ट भी नहीं होंगे आखिर कैसे नाइट्रोजन हवा टायर्स में अपना काम करती है? आइये जानते हैं।
मुफ्त मिलती है नाइट्रोजन हवा
काफी सारे पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां आपको नाइट्रोजन हवा एक दम मुफ्त मिल जायेगी, लेकिन कुछ ऐसे भी स्टेशन हैं जहां आपको इस हवा के लिए पैसे भी देने पड़ते हैं। वैसे अब तो हर पेट्रोल पम्प पर नाइट्रोजन हवा उपलब्ध है। एक टायर के लिए आपको 10 से 25 रुपये तक देने पड़ सकते हैं।
टायर्स के ब्लास्ट होने का खतरा 90% तक कम
एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन टायर्स में नाइट्रोजन हवा भरी रहती हैं उनके ब्लास या फटने का खतरा 90% तक कम हो जाता है। जबकि नार्मल हवा वाले टायर्स में ड्राइव के दौरान हाई टेम्प्रेचर बढ़ जाने से टायर्स के ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
टेम्प्रेचर एक जैसा रहता है
जिन टायर्स में नाइट्रोजन हवा भरी रहती है उनके भीतर का टेम्प्रेचर एक समान बना रहता है जिससे इसके रिवास होने के चांस भी कम होते हैं। इतना ही नहीं टायर्स में हवा का दबाव एक समान रहने के कारण बेस्ट माइलेज और परफॉरमेंस भी मिलती है। इसके अलावा नाइट्रोजन हवा टायर में नमी को कम करती है। जिससे टायर के रिम को कोई नुकसान नहीं होता।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines