TVS Jupiter 110 Vs Honda Activa: देश में स्कूटरों की मांग लगतार बढ़ रही है। टू-व्हीलर कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने के लिए एडवांस्ड स्कूटर अब लॉन्च करने लगी हैं। अब स्कूटर पहले की तुलना में काफी बेहतर और स्मार्ट हो गये हैं। बायर्स भी अब समझ रहे है कि सिर्फ ब्रांड देखकर मॉडल नहीं खरीदना चाहिए, प्रोडक्ट कितना वैल्यू फॉर मनी है, ये जरूरी है। होंडा एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकता है। लेकिन अब इस स्कूटर से ग्राहक बोर होने लगे हैं, इसकी परफॉरमेंस भी शानदार नहीं है… बस होंडा का भरोसा है जो इसके साथ है। बाजार में कई अच्छे ,मॉडल मौजूद हैं। लेकिन जब से TVS का नया जुपिटर आया है तब से एक्टिवा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं.. TVS का नया जुपिटर 110…होंडा एक्टिवा से कैसे बेहतर है ?
TVS Jupiter….डिजाइन में आगे
होंडा एक्टिवा 6G अब पुराना हो चला है, इसका डिजाइन अब बोर करने लगा है। अगर आप कुछ फ़्रेश और नया चाहते हैं तो TVS का नया जुपिटर आपको पसंद आएगा, क्योंकि अब यह पूरी तरह से बदल चुका है और पहले से भी काफी बेहतर लगता है। जबकि एक्टिवा वही पुराने अंदाज में है। नया जुपिटर यूथ के साथ फैमिली क्लास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एक्टिवा की तुलना में यह ज्यादा स्मार्ट हो गया है।
नए Jupiter 110 में मिलते हैं शानदार फीचर्स
नए Jupiter 110 में नया डिजाइन तो देखने को मिलता ही है साथ ही इसमें कई स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया है। जुपिटर के फ्रंट में इनफिनिटी LED लैंप, LED हेडलैंप, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, फाइंड माई व्हीकल, डिस्टेंस टू एंपटी, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी, वॉयस असिस्ट और हजार्ड लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं जबकि होंडा एक्टिवा में इस तरह के फीचर्स बहुत कम हैं।
इंजन और पावर
होंडा में वही पुराना 110cc का इंजन दिया है, जो 5.77kw की पावर और 8.90 Nm का टॉर्क देता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। जबकि नए Jupiter110 स्कूटर में अब नया इंजन लगा दिया है। इस स्कूटर में 110cc का एडवांस्ड इंजन मिलता है 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। जुपिटर में लगा इंजन अब ज्यादा दमदार है और राइड के दौरान फर्क साफ नजर आता है।
डायमेंशन और साइज़
TVS Jupiter 110
- लंबाई: 1848 mm
- चौड़ाई: 665 mm
- ऊंचाई: 1158 mm
- व्हीलबेस: 1275 mm
- ग्राउंड: क्लियरेंस 163 mm
- वजन:105 किलोग्राम
Honda Activa110
- लंबाई: 1833mm
- चौड़ाई: 697mm
- ऊंचाई: 1156mm
- व्हीलबेस: 1260mm
- ग्राउंड: क्लियरेंस 162mm
- वजन: 106 किलोग्राम
कीमत
नये Jupiter 110 की एक्स शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है जबकि Honda Activa 6G की कीमत 76684 रुपये से शुरू होती है। कीमत में थोड़ा फर्क ही जो साफ़ नज़र आता है। ओवरआल दखा जाए तो Jupiter 110 इस बार फुल पैसा स्कूटर है।
यह भी पढ़ें: Tax Free Honda Activa पर इस महीने 10000 का फायदा, ऐसे मिलेगी डील
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines