2024 Maruti Dzire: इन दिनों देश में मारुति सुजुकी की नई डिजायर को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इसकी दो बड़ी वजह हैं जो सामने आई हैं। पहला, ये मारुति की पहली कार है जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। दूसरा अब इस कार को भारत में टैक्सी के लिए नहीं बेचा जाएगा, क्योंकि डिजायर टैक्सी ऑपरेटर्स के बीच काफी पॉपुलर है। देश में डिजायर की टैक्सी के रूप में जमकर खरीदारी हुई है, जिसका असर यह रहा कि, जो ग्राहक इसको अपने निजी इस्तेमाल के लिए खरीदना चाहते थे वो इससे किनारा काटने लगे, जिसकी वजह से इस कार की सेल में भी फर्क पड़ने लगा। इसलिए कंपनी ने फैंसला लिया है कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली 4th जनरेशन डिजायर को भारत में टैक्सी के लिए नहीं बेचा जाएगा।
Taxi में सिर्फ Dzire Tour S
मारुति सुजुकी ने कमर्शियल यूज के लिए Dzire Tour S को ही उपलब्ध करवाया है। टैक्सी में यह मॉडल काफी लोकप्रिय है। साथ ही इसमें उन फीचर्स को प्राथमिकता दी गई है जो टैक्सी के हिसाब से जरूरी हैं। सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में डिजायर की 1.65 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें लगभग 40% भगीदारी टूर एस वेरिएंट की रही है।
मारुति सुजुकी की पहली 5 स्टार रेटिग वाली कार
नई डिजायर मारुति सुजुकी की पहली कार है जिसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। नई डिजायर पेट्रोल और CNG में आई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में कुल 9 वेरिएंट मिलते हैं।
नई Maruti Suzuki Dzire: कीमत और वेरिएंट
- Dzire LXi: 6.79 लाख रुपये
- Dzire VXi: 7.79 लाख रुपये
- Dzire ZXi: 8.89 लाख रुपये
- Dzire ZXi+9.96 लाख रुपये
- Dzire AGS VXi: 8.24 लाख रुपये
- Dzire AGS VXi: 934 लाख रुपये
- Dzire AGSZXi+:10.14लाख रुपये
- Dzire CNG VXi: 8.74 लाख रुपये
- Dzire CNG ZXi: 9.84 लाख रुपये
इंजन और माइलेज
नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 MT: 24.79 kmpl
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 AMT: 25.71 kmpl
- Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल+CNG, 5 MT: 33.73 km/kg
सेफ्टी फीचर्स
नई डिजायर में सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। नई डिजायर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इसके अलावा इसमें EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टमम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! कार हो या बाइक, अब कटेगा 10000 का चालान! बदल गया ट्रैफिक नियम
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines