Bajaj Bikes Discontinued: एक तरफ जहां देश में इस महीने कई नई बाइक लॉन्च होने किए लिए रेडी हैं वहीं बजाज ऑटो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हए अपनी 3 बाइक्स को बंद कर दिया है। जी हां बजाज ऑटो ने साल की शुरुआत में Pulsar F250, Platina 110 ABS और CT 125X को बंद कर दिया है। वैसे ये तीनों ही बाइक्स काफी पॉपुलर थी। कीमत की बात करें तो पल्सर F250 की लगभग 1.5 लाख रुपये, CT 125X की कीमत 73,000 रुपये और प्लेटिना 110 ABS की कीमत लगभग 79,000 रुपए थी। इन तीनों बाइक्स लो बंद करने के पीछे क्या कार है आइये जानते हैं…
क्यों किया बंद ?
बजाज ऑटो ने इन तीनों बाइक्स को बंद करने के पीछे अभी तक कोई कारण नहीं बताया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इन बाइक्स की कमजोर बिक्री के चलते इन्हें बंद कर दिया गया है। बजाज की इन तीनों बाइक्स में से दो कम्यूटर बाइक्स भी हैं। आपको बता दें कि इनमें से प्लेटिना 110 ABS अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमें सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) ऑफर किया गया था।
जबकि बजाज की CT125X भी 125cc बाइक सेगमेंट में मौजूद काफी मजबूत और रफ-टफ बाइक थी। लेकिन दमदार होने के बाद भी इस बाइक की बिक्री कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और अब इन्हें बंद करने के फैसला कंपनी द्वारा किया गया है। इसके आलावा पल्सर 220F भी बाइक काफी पॉपुलर थी लेकिन इसकी भी बिक्री बहुत अच्छी नहीं रही जिसके चलते इसे भी बंद करना पड़ा। पल्सर ब्रैंड भारत में काफी पॉपुलर है और फिलहाल 125cc से लेकर 400cc सेगमेंट तक में इस ब्रैंड की बाइक्स मौजूद हैं।
नई Pulsar RS200 होगी लॉन्च
नए साल में बजाज ऑटो अपने ग्राहकों के लिए नई 2025 Pulsar RS200 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस बाइक का नया टीजर भी जारी किया है जिसमें इसके डिजाइन की झलक नजर आती है। उम्मीद है कि नए मॉडल को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। नई Pulsar RS200 में ना सिर्फ नया डिजाइन देखने को मिलेगा साथ ही इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कॉल और SMS अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड मोड जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 2025 New Renault Duster इस महीने लॉन्च के लिए तैयार! मारुति ब्रेजा को मिलेगी कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 hr agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines