नॉर्मल या पावर कौन सा पेट्रोल आपकी गाड़ी के लिए बेस्ट?

Petrol: प्रीमियम पेट्रोल को ही हाई पावर, पावर, स्पीड या एक्स्ट्रा माइल कहते हैं। सरकार फ्लेक्स और एथेनॉल फ्यूल को भी बढ़ावा दे रही है। 

petrol pump

Petrol: पेट्रोल पंप पर अकसर हमें नॉर्मल, पावर या स्पीड अलग-अलग तरह के पेट्रोल मिलते हैं। कभी आपने सोचा है कि कौन सा पेट्रोल आपके व्हीकल के लिए बेस्ट है? इन अलग-अलग पेट्रोल का आपकी गाड़ी पर क्या असर पड़ता है? इसके अलावा कई बाइक या कार पर ऑक्टाइन नंबर लिखा रहता है।  दरअसल, ऑक्टाइन पेट्रोल में होता है, जितना अधिक ऑक्टाइन का नंबर होगा उतनी ही बेहतर उस फ्यूल की परफॉमेंस होगी।

तीन तरह के पेट्रोल आते हैं

बाजार में तीन तरह के नॉर्मल पेट्रोल, प्रीमियम पेट्रोल और हाई ऑक्टेन पेट्रोल मिलते हैं। इन तीनों पेट्रोल का अपनी गाड़ी पर डिफरेंट असर पड़ता है। हाई ऑक्टेन पेट्रोल में ऑक्टाइन का लेवल 90 से ऊपर होता है। यह 94 तक जाता है, इसे सबसे अच्छा पेट्रोल माना जाता है। इससे इंजन लंबे समय तक चलाने में मदद मिलती है। इसकी क्वालिटी अन्य के मुकाबले अधिक साफ होती है, जिससे इंजन की ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है। नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल भी खराब नहीं होते लेकिन इनमें ऑक्टेन लेवल हाई ऑक्टेन के मुकाबले कुछ कम होता है।

अलग-अलग पेट्रोल में क्या अंतर

जानकारी के अनुसार नॉर्मल पेट्रोल में ऑक्टाइन का लेवल 85 या इससे अधिक होता है। इसके अलावा प्रीमियम पेट्रोल में ऑक्टाइन की संख्या 88 या 90 के बीच होती है। यहां आपको बता दें कि प्रीमियम पेट्रोल को ही हाई पावर, पावर, स्पीड या एक्स्ट्रा माइल के नाम से जाना जाता है। पंप पर इसके लिए अलग-अलग मशीनें लगी रहती हैं।

किस पेट्रोल से होता है फायदा

हाई क्वालिटी पेट्रोल से इंजन चलते हुए आवाज कम करेगा। इससे इंजन पर दबाव कम पड़ता है जिससे पार्ट्स कम घिसते हैं। टर्बों या हाई हाई कम्प्रेशन गाड़ियों में हाई ऑक्टाइन पेट्रोल यूज करना चाहिए। इससे सर्विस कॉस्ट कंट्रोल या कम रखने में मदद मिलेगी। बता दें हाई ऑक्टाइन पेट्रोल से माइलेज भी इम्प्रूव होती है। बाजार में अब इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज है। इससे पहले सीएनजी गाड़ियां पहले ही आ चुकी हैं। सरकार फ्लेक्स फ्यूल और एथेनॉल फ्यूल को भी बढ़ावा दे रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ