Car Tips jump start: पिछले कुछ सालों में लोगों ने अपनी कार से ही ट्रेवल करना काफी ज्यादा कर दिया है। अब लोग हर वीकेंड पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। दिल्ली से सटे दूसरे स्टेट्स (states) में घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि ट्रेवल के दौरान गाड़ी की बैटरी डाउन हो जाती है जिसकी वजह से कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है और पूरा सफ़र खराब हो जाता है। कई इलाके ऐसे भी होते हैं जहां दूर-दूर तक कोई मैकेनिक भी नही नहीं मिलता। ऐसे में डाउन पड़ी गाड़ी को जम्पर की मदद से किस तरह से स्टार्ट कर सकते हैं आइये जानते हैं।
जम्पर केबल हमेशा कार में रखें
अगर आपके पास कार है तो हमेशा जम्पर गाड़ी में जरूर रखें। याद रखें सफ़र के दौरान कभी भी गाड़ी डाउन पर सकती है… और ऐसे में जम्पर केबल बहुत मददगार साबित होती हैं। जम्पर केबल आसानी से बाजार और ऑन लाइन उपलब्ध हैं। जब आपकी कार को जंप स्टार्टिंग की जरूरत होगी तभी जम्पर केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूसरी कार का होना जरूरी
आपकी कार बीच रास्ते बंद पड़ जाये या कोई हेडलाइट ऑन करके छोड़ जाए तो बैटरी डाउन पड़ जाती है और कार स्टार्ट नहीं होती। ऐसे में आपको जम्पर केबल की जरूरत पड़ेगी और इसी साथ एक और कार की भी जरूरत होगी। आप किसी की भी गाड़ी से ये मदद ले सकते हैं, और कोई भी इसके लिए मना नहीं करता। जम्पर केबल को कनेक्ट करने के किये दोनों गाड़ियों को पहले न्यूट्रल करें और फिर इंजन बंद कर दें। ध्यान रहे दोनों गाड़ियां आस-आस ही हो क्योंकि केवल बहुत ज्याद लंबी नहीं होती। अब जानते हैं कैसे केबल को कनेक्ट की जाए।
बैटरी से जम्पर केबल कनेक्ट करें
जम्पर की Red क्लिप को आपको अपनी डाउन पड़ी कार की बैटरी के पॉजिटिव टर्मिनल पर लगानी है। ध्यान रखे यहां पर POS या + साइन दिखाई देगा, जो निगेटिव टर्मिनल से भी बड़ा नज़र आता है। इसके बाद दूसरी RED क्लिप को दूसरी कार के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें। इसी तरह से ब्लैक क्लिप में से एक दो दूसरी कार की बैटरी के नेगेटिव टर्मिनल से और बची हुई क्लिप को अपना कार की बिना पेंट की हुई मेटल से जोड़ दें।
कार स्टार्ट करें
अब जिस कार से अपने अपनी डाउन पड़ी कार को जम्पर केबल से कनेक्ट किया है उसे स्टार्ट करें और उसके इंजन को कुछ देर के लिए चलने दें। इसके बाद अपनी कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें। अगर आपकी कार स्टार्ट नहीं होती है, तो चेक करें कि केबल सही तरीके से कनेक्ट हुए है या नहीं। इस पूरी प्रक्रिया में 5-10 मिनट तक का समय लगता है। 5 मिनट से ज्यादा होने पर आप अपनी कार को स्टार्ट करें
कार स्टार्ट होने पर ये काम करें
जब आपकी कार स्टार्ट हो जाये तो इंजन बंद बिलकुल भी न करें। केबल हो हटा दें और कार को 20-30 मिनट तक चलने दें ताकि बैटरी चार्ज हो जाये। इसके बाद आप अपने सफ़र पर निकल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मैकेनिक को अपनी कार जरूर दिखा लें।
यह भी पढ़ें: 1.17 करोड़ की Audi Q8 Facelift भारत में हुई लॉन्च, इसके फीचर्स कर देंगे हैरान
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
9 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
10 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
15 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines