Car Engine Safety Tips: आज के समय में गाड़ी खरीदना तो बहुत आसान है,लेकिन जब बात देखभाल और सर्विस की आती है तो लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते और ब्रेक डाउन का शिकार हो जाते हैं। इंजन के स्टार्ट होने से लेकर सर्विस तक के बीच का सफर काफी महत्वपूर्ण है। एक जरा सी गलती पूरे इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।अक्सर देखने में आता है कि सुबह लोगों को काम पर निकलने की जल्दबाजी रहती है, कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद ही लोग कार ड्राइव करने लगते हैं। ऐसा करने से इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी गाड़ी के इंजन को हमेशा के लिए फिट रख सकते हैं और इंजन सीज होने से बचा सकते हैं..
इंजन स्टार्ट करने के बाद ये गलती ना करें
अक्सर लोग इंजन स्टार्ट करते ही रेस देना शुरू कर देते हैं जो इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और ऐसा करने से इंजन की लाइफ कम होने लगती है। इंजन स्टार्ट करने के एक मिनट तक रेस बिलकुल ना दें क्योंकि इंजन के निचले हिस्से में जिसे Oil पैन कहते हैं वहां ऑयल जमा होता है जिसे पंप के लिए इंजन के कोने-कोने तक पहुंचने के लिए कुछ सेकंड्स का समय लगता है।
इंजन स्टार्ट करने के कुछ सेकंड में Oil पूरी तरह से इंजन के कोने-कोने में चला जाता है। और इंजन में लुब्रिकेशन का काम शुरू हो जाता है। इंजन ऑयल सभी पार्ट्स तक सही से पहुंच जाता है और इंजन गर्म हो जाता है।इसलिए गाड़ी स्टार्ट करने के करीब एक मिनट बाद ही चलाएं ऐसा करने से इंजन कभी ब्रेक डाउन नहीं होता और लाइफ भी बढ़ेगी। इंजन में कोई खराबी ना आये उसके लिए अन्य जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है…
इंजन की लाइफ बढ़ाने के लिए ये काम भी करें
अपनी कार की नियमित रूप से सर्विस करवाएं। ऐसा करने से आपकी गाड़ी पूरी तरह से फिट रहेगी और बीच सफर में ब्रेक डाउन की समस्या भी नहीं होगी। लेकिन अगर आप सर्विस पर ध्यान नहीं देंगे तो गाड़ी की उम्र कम होने लगती है। ध्यान रहे कि लोकल जगह से सर्विस करवाने से बचना चाहिए। ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर ही जाकर सर्विस का फायदा लें।
अपनी गाड़ी में इंजन आयल और पेट्रोल अच्छी क्वालिटी का ही इस्तेमाल करें… ये थोड़ा महंगा हो सकता है पर गाड़ी की लाइफ भी बढ़ती और फ्यूल की खपत भी कम होती है।
यह भी पढ़ें: Skoda kylaq पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड? बुकिंग से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines