Turbo CNG technology: कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारत में नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। कंपनी डिजाइन से इनोवेशन पर काम कर रही है। टाटा मोटर्स ही पहली कंपनी है जिसने Dual CNG टैंक के साथ कारों को बाजार में उतारा था। जिसके बाद हुंडई मोटर इंडिया ने भी डबल CNG टैंक के साथ कारें लॉन्च कर दी हैं। टाटा मोटर्स यहीं रुकने वाली नहीं है, अब कंपनी पहली बार टर्बो CNG कार लेकर आ रही है। Nexon पहली एसयूवी होगी जिसमे इस टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। आइये जानते नॉर्मल CNG कार की तुलना में टर्बो CNG कार में क्या फर्क होगा ? और ये कितनी अलग होगी।
टर्बो CNG क्या है ?
आसान भाषा में आपको बताते हैं…नॉर्मल कारों में CNG टैंक लगने के बाद माइलेज तो अच्छी मिल जाती है लेकिन जब बात पावर की आती है तो यहां मामला हल्का पड़ जाता था। गाड़ी चलाते समय पावर की कमी महसूस होती है अब ऐसे में पावर और टॉर्क में कमी न आए, इसके लिए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट को लगाया जा रहा है। अब ऐसा करने से पावर और माइलेज में कमी नहीं होती।
कीमत में फर्क
टर्बो CNG इंजन के साथ ही कार की कीमत में भी फर्क देखने को मिल सकता है। नॉर्मल CNG कार की कीमत और टर्बो CNG कार की कीमत 60 से 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें की जल्द ही टाटा अपनी Nexon टर्बोचार्ज्ड इंजन CNG किट के साथ लॉन्च करेगी। इसी के साथ Nexon दुनिया की पहली CNG एसयूवी होगी जो टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आएगी।
टर्बो CNG में मिल सकती है इतनी पावर
Nexon में जिस CNG इंजन को शामिल किया जायेगा वो 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर Turbocharge पेट्रोल इंजन होगा। जो 120PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देगा। खास बात ये है इसमें आपको मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। माइलेज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस इंजन के साथ पावर में कमी महसूस नहीं होगी। आपको बता कि टाटा iCNG के नाम से कारें बेच रही है।
TATA NEXON
टाटा के बाद मारुति और हुंडई भी रेस में
टाटा टर्बो CNG कार के बाद मारुति सुजुकी और हुंडई भी इस रेस में शामिल हो सकती है। CNG कारों के लिए यह टर्बो टेक्नोलॉजी किसी वरदान से कम नहीं हो सकती। जो ग्राहक CNG कार से भी हाई परफॉरमेंस की उम्मीद करते हैं उन्हें फायदा होगा।
क्या आपको करना चाहिए टर्बो CNG कार का इंतजार ?
अगर आप एक नॉर्मल CNG कार चला रहे हैं और आपको पावर से कोई लेना देना नहीं है तो टर्बो इंजन वाली CNG कार आपके लिए नहीं है… ये ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जिन्हें ड्राइविंग के दौरान ज्यादा पावर चाहिए। जल्दी ही नए मोडल की घोषणा कर दी जायेगी और कीमत का भी खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें: फुल फेस या ओपन फेस हेलमेट? जाने कौन सा हेलमेट आपको देगा सेफ्टी
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
21 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
22 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
23 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines