हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

टायर में सही प्रेशर से बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगी गाड़ी, गलती करना पड़ सकता है भारी

गाड़ी का सही माइलेज पाने और टायर की लाइफ बढ़ाने के लिए टायर प्रेशर बहुत मायने रखता है. जानें कितना होता है कार टायर के लिए सही प्रेशर और कैसे करें इसे चेक.

विज्ञापन
सही टायर प्रेशर से बढ़ेगा माइलेज, जानें सही तरीका. (Photo-Freepik)

Correct Tyre Pressure Car: गाड़ी का माइलेज, हैंडलिंग और सुरक्षा काफी हद तक टायर प्रेशर पर निर्भर करता है. अगर दबाव सही रखा जाए तो इंजन पर कम लोड पड़ता है और ईंधन की बचत होती है. आमतौर पर कार में 30 से 35 PSI प्रेशर सही माना जाता है, लेकिन हर कार का अपना स्टैंडर्ड होता है. यह जानकारी आपको ड्राइवर साइड डोर के फ्रेम पर लगे स्टिकर या कार के मैनुअल में मिल जाएगी.

सही टायर प्रेशर के फायदे

  • बेहतर माइलेज: टायर का घर्षण कम होता है, जिससे गाड़ी स्मूद चलती है और पेट्रोल-डीजल की खपत घटती है.
  • सुरक्षित हैंडलिंग: सही प्रेशर से गाड़ी रोड पर ज्यादा बैलेंस्ड और कंट्रोल में रहती है.
  • लंबी उम्र: टायर जल्दी खराब नहीं होते और लंबे समय तक अच्छे चलते हैं.

टायर प्रेशर चेक करने का तरीका

  • ठंडे टायर में चेक करें: हमेशा कार कुछ घंटे खड़ी रहने के बाद टायर प्रेशर देखें, ताकि सही रीडिंग मिले.
  • कार का स्टिकर देखें: ड्राइवर साइड डोर के अंदर अनुशंसित प्रेशर लिखा होता है.
  • मैनुअल का सहारा लें: अगर स्टिकर न मिले तो कार का मैनुअल देखें.

गलत प्रेशर से होने वाले नुकसान

  • कम प्रेशर: टायर जल्दी घिस जाता है, माइलेज घटता है, गाड़ी की ग्रिप और ब्रेकिंग दोनों खराब हो जाते हैं.
  • ज्यादा प्रेशर: टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है, कार उछलने लगती है और टायर बीच से जल्दी घिस जाता है.

इसलिए, हर कार मालिक को चाहिए कि समय-समय पर टायर प्रेशर चेक करें. यह एक छोटी-सी आदत आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस और आपकी जेब दोनों के लिए फायदेमंद है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें