क्या है 20/4/10 फार्मूला? पहली बार कार खरीदने वालों के लिए अहम खबर

First Car Buyer Guideline: अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 20/4/10 के फार्मूले को अपनाकर जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कैसे और क्या है ये फॉर्मूला?

Car Buyer Guideline

Car Buyer Guideline

First Car Buyer Guideline: आज के समय में कार लेना कोई बड़ी बात नहीं, लगभग हर तीसरे इंसान के पास अपनी पर्सनल कार है। ये इसलिए आसान हो गया है क्योंकि बैंक लोन और फाइनेंस कंपनियां के माध्यम से अब कार लेना इतना आसान हो गया है कि कोई भी लेने का मन बना लेता है। अगर आप भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसे नियम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर कार न सिर्फ सस्ती मिलेगी, बल्कि लोन से लेकर EMI तक की कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। चलिए फिर जल्दी से जान लेते हैं इस काम के नियम…

20/4/10 का नियम क्या है?

अगर आप कार खरीदने के लिए जा रहे हैं तो सबसे पहले 20/4/10 के नियम के बारे में जान लेते हैं। ये काफी पॉपुलर नियम है जो कार लोन लेने में काफी मदद करता है। इस नियम से कार खरीदार को पता चलता है कि आपको कितनी कीमत की कार के लिए कितनी अवधि का लोन लेना चाहिए और कुल ट्रांसपोर्टेशन लागत क्या होनी चाहिए? इससे ये पता चल जाता है कि आपकी इनकम के हिसाब से कितना कार लोन आर अफोर्ड कर सकते हैं।

ये हैं तीन नियम

1. 20/4/10 नियम सबसे पहले 20 अंक दिखाई दे रहा है जिसका मतलब है कि आप जो कार खरीदने जा रहे हैं उसके लिए आपको कम से कम 20% या उससे ज्यादा डाउन पेमेंट करना चाहिए।

2. अब अगला अंक है 4 जिसका मतलब है लोन की अवधि। इस नियम के मुताबिक आपको 4 साल या उससे कम अवधि के लिए लोन लेना चाहिए। अगर आप इस नियम को फॉलो करते हैं तो इंटरेस्ट रेट कम देना पड़ेगा।

3. अब बारी आती है अंक 10 की जिसका मतलब है आपकी कुल ट्रांसपोर्टेशन लागत आपके महीने की इनकम के 10% से कम होनी चाहिए। जान लें कि इसमें कार की EMI के साथ ही फ्यूल और मेंटेनेंस कार का भी खर्च शामिल होता है।

तभी मिलेगा लाभ

अगर आप लोन, EMI और सस्ती कार की डिमांड रखते हैं जिससे आपकी जरूरत भी पूरी हो जाए और जेब पर ज्यादा लोड भी न पड़े तो आपको  20/4/10 नियम को फॉलो करना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ