सावधान! अगर समय पर नहीं बदला ऑयल तो इंजन को सकता है बड़ा नुकसान
अगर आप अपनी बाइक की सर्विस रेगुलर नहीं करवाते तो यह काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑयल की कमी के कारण इंजन के खुलने तक की नौबत आ सकता है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

अगर आप रोजाना बाइक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सर्विस को नजरअंदाज कर देते हैं यह आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि अगर एक सर्विस भी छूटी तो इसका खामियाजा आपकी गाड़ी को उठाना पड़ सकता है। बाइक की सर्विस में इंजन ऑयल का बदलना सबसे जरूरी काम होता है। जो लोग रोज 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा बाइक चलाते हैं और उनका सामना ट्रैफिक से होता है तो फिर ऑयल कम होने लगता है साथ ही काला भी पड़ने लग जाता लग जाता है। आइये जानते हैं,अगर सही समय पर इंजन ऑयल न बदला जाए तो क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
इंजन में ऑयल का काम लुब्रिकेशन बनाए रखना होता है। जब ऑयल कम होने लगता है तब चिकनाई भी कम होने लगती है। इस वजह से ये पुर्जे एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और घर्षण की वजह से तेज आवाज आना शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से इंजन के खुलने की नौबत आ सकती है। इसलिए समय ऑयल बदलवा लेना जरूरी है।
अगर ऑयल कम होगा तो इंजन की लाइफ कम होने लगेगी क्योंकि पार्ट्स घिसना शुरू हो जाते हैं और ऐसे में गाड़ी की परफॉरमेंस लगातार गिरती रहती है। हर 1500-2000 किलोमीटर के आस पास ऑयल की जांच जरूर करवा लें । इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि कुछ बाइक्स में 900ml तो किसी में 1000ml ऑयल की जरूरत है इसलिए सावधानी से ऑयल डालें
अगर इंजन में ऑयल की मात्रा सही नहीं रहेगी तो यह आगे चलकर इंजन में तनाव पैदा कर सकता है जिसकी वजह से सफर के दौरान हीटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
इंजन ऑयल की कमी के कारण अगर इंजन खुल जाता है तो लंबा खर्चा आ सकता है। इसमें समय भी काफी लगता है। लेकिन अगर आप गाड़ी की रेगुलर सर्विस करवाते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी और सालों-साल आपकी बाइक टनाटन रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: