Car Care: अक्सर लोग कार तो खरीद लेते हैं लेकिन चलाते बहुत कम हैं। कुछ लोग तो महीनों-महीनों कार को लेकर कहीं जाते ही नहीं हैं। लोगों की कारें या तो घर के बाहर पार्क होती हैं या फिर पार्किंग स्थल में। लेकिन ज्यादा दिनों तक जब गाड़ी रहती है तो बैटरी डिस्चार्ज, पार्ट में जंग और इंजन पर भी असर पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप बहुत समय से अपनी गाड़ी को इस्तेमाल में नहीं ला रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी गाड़ी को सेफ रख सकते हैं।
कार की रेगुलर सफाई जरूरी
अगर कार लंबे से खड़ी है तो उसकी सफाई भी बेहद जरूरी होती है। आप कार को अन्दर से साफ़ करें। कार की सीट, सीट के नीचे की सफाई और मैट को साफ़ कर सकते हैं। ऐसा करने से कार साफ रहेगी और नई जैसी रहेगी। इसके अलावा कार के बोनट को ओपन करके भी इंजन और आस-पास की सफाई भी करें ताकि धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाए।
समय-समय पर इंजन स्टार्ट करें
अगर आप लंबे समय तक गाड़ी इस्तेमाल नहीं करते तो आपको हफ्ते में 2 बार तो गाड़ी को 2-5 मिनट तक चला कर रखें। इतना ही नहीं कार को आस-पास चलाकर भी देखें, ताकि गाड़ी के पार्ट्स में कोई दिक्कत न हो सके। आपको कार करीब 10-15 मिनट तक चलाकर देखें। गाड़ी चलाते समय ब्रेक, स्टेयरिंग, हैंड ब्रेक भी चेक करें अगर कोई गड़बड़ लगे तो उसे नोट कर लें।
इनसे रहें सावधान
जो गाड़ियां लंबे समय तक खड़ी रहती हैं उनमें अक्सर चूहे, कॉकरोच और छिपकली अपना घर बना लेते हैं, और कार को काफी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं । ऐसे में पेस्ट कंट्रोल करवा लेने बेहतर रहता है। या फिर पिपरमेंट ऑयल वाले रोडेंट्स स्प्रे इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसा करने से इंजन सेफ रहेगा।
कार को कवर करें
लंबे समय तक खड़ी गाड़ी को हमेशा कवर करके रखें, ऐसा करने से कार धूप से बची रहेगी। क्योंकि धूप में गाड़ी के पेंट को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने अगर कार को कवर किया है और अगर बारिश आ जाए तो कवर हटा दें और बारिश रुकने के बाद कार की अच्छे से सफाई कर लें ऐसा करने से कार पर जंग नहीं लगेगी।
यह भी पढ़ें: पहली बार हीरो से आगे निकली होंडा, बिक्री में बना दिया नया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
27 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines