Bike Engine Oil Change: एक बार फिर हम गाड़ियों की सर्विस से जुड़ी जानकारी आपको दे रहे हैं। जिस विषय पर हम बात कर रहे हैं वो काफी कॉमन है। अक्सर लोग इसे अनदेखा कर जाते हैं, जिसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं इंजन ऑयल (engine oil) के बार में। शुरुआत करते हैं बाइक से…अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने कामों में इतने Busy रहते हैं कि वो अपनी बाइक की सर्विस तो दूर,इंजन ऑयल तक बदलते नहीं हैं जिसकी वजह से गाड़ी के साथ इंजन को भी भारी नुकसान होता है। अगर इंजन ऑयल सही समय पर न बदला जाए तो बाइक पर इसका क्या असर पड़ता है ? और गाड़ी के लिए इंजन ऑयल कितना जरूरी है? आइये जानते हैं..
इंजन को होगा नुकसान
इंजन के लिए Oil सबसे महत्वपूर्ण कारण लुब्रिकेशन होता है। यह इंजन में हर हिस्से या पुर्जे को प्रोटेक्ट करता है और उन्हें एक-दूसरे से साफ रखता है। ऐसे में समय-समय पर ऑयल ना बदलवाने से दिक्कत हो सकती है और कुछ समय तक ऐसा करने से इसकी इंजन पर काफी असर पड़ता है। लंबे समय तक ऑयल के इस्तेमाल से घर्षण आदि को कम करने वाले तत्व कम हो जाते हैं और इसका मतलब ये होता है कि अब ऑयल में काम करने की शक्ति नहीं बची है।
इंजन से आने लगती है आवाजें
जैसे-जैसे इंजन में ऑयल की कमी होने लगती है तो इंजन के अंदर के हिस्सों को लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता। इस वजह से पुर्जे एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और घर्षण की वजह से तेज आवाज आना शुरू हो जाती है। वहीं,अगर ऑयल का लेवल कम होता है तो इंजन में ऑयल प्रेशर की वजह से बैरिंग आदि की आवाज आने लगती है। साथ ही ऑयल पुराना हो जाने पर भी मोटर से आवाज शुरू आना शुरू हो जाती है।
कम होती है गाड़ी की उम्र
इंजन आपकी गाड़ी का सबसे अहम हिस्सा होता है, इसलिए अगर आप इस पर उचित ध्यान नहीं देते हैं और समय पर ऑयल चेंज नहीं करवाते हैं तो यह निश्चित है कि आपका वाहन उतने दिन नहीं चल पाता,जितने दिन की उम्मीद होती है। दरअसल,आपकी गाड़ी के इंजन के पुर्जे चिकनाई और सुरक्षा के अभाव के कारण रुक जाते हैं और वाहन भी तब तक ही काम करेगा जब तक कि उसकी पूरी तरह से देखभाल होगी।
इंजन होगा ओवरहीट
इंजन में अगर सही मात्रा में Oil नहीं रहेगा,तो यह इंजन पर तनाव पैदा हो सकता है और ओवरहीटिंग हो सकती है। तेल उस घर्षण को कम करने में मदद करता है,जबकि कूलेंट वाहन के तापमान को नियंत्रित करता है।
आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर
इतना ही नहीं,अगर इंजन में कोई खराबी आती है तो उसका सीधा असर वाहन पर पड़ेगा इससे आपका खर्चा बढ़ जाएगा। अगर आप समय पर ऑयल चेंज नहीं करवाते तो इंजन खराब हो सकता है और फिर उसे रिपेयर करवाने पर बहुत खर्च आता है। इसलिए इंजन ऑयल को समय पर बदलवा कर आप अपनी गाड़ी के साथ इंजन को भी दुरुस्त रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मारुति और टाटा को लगा डर! इन 2 नई SUVs के दम पर Hyundai करेगी राज
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines