क्या होते हैं ड्राइविंग ब्लाइंड स्पॉट? अनदेखा करने पर होते हें बड़े हादसे, बचने के ये हैं उपाय

अगर आप सेफ ड्राइव करना चाहते हैं तो आपको ब्लाइंड स्पॉट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कार में ड्राइविंग के दौरान कई ब्लाइंड स्पॉट्स का ध्यान रखना होता है, अगर ध्यान न दें तो कई बार एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।

Car Driving blind spot

Car Driving blind spot

Blind Spots: ब्लाइंड स्पॉट के बारे में आपमें से काफी लोग जानते ही होंगे, और जो नहीं जानते उन्हें भी इस बारे में जरूर पता होना चाहिए। अगर आप सेफ ड्राइव करना चाहते हैं तो आपको  ब्लाइंड स्पॉट के बारे में जानकारी होनी जरूरी है।

कार में ड्राइविंग के दौरान कई ब्लाइंड स्पॉट्स का ध्यान रखना होता है, अगर ध्यान न दें तो कई बार एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। यहां हम आपको ब्लाइंड स्पॉट के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं और साथ ही आपको इनसे बचने के भी उपाय बता रहे हैं जो आपके ड्राइविंग एक्सपिरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

एक्सीडेंट का कारण बनते हैं ब्लाइंड स्पॉट्स

ब्लाइंड स्पॉट्स सबसे बड़े कारण होते हैं जिनकी वजह से एक्सीडेंट होते हैं। अक्सर हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं। वैसे कारों में साइड मिरर इसलिए ही लगे होते हैं ताकि ब्लाइंड स्पॉट्स कम से कम हों लेकिन कई बार ब्लाइंड स्पॉट्स साइड मिरर में भी दिखाई नहीं और एक्सीडेंट हो जाते हैं।

ड्राइव करते समय जब पीछे से आ रही कोई गाड़ी 2 मीटर से भी कम दूरी पर होती है तो अक्सर साइड मिरर में दिखाई नहीं ऐसे में एकदम से  इस गाड़ी का ओवरटेक करने के लिए आगे आना कई बार एक्सीडेंट का कारण भी बन जाता है।

इन तरीकों से करें सेफ ड्राइविंग

ब्लाइंड स्पॉट निश्चित रूप से खतरनाक हैं, लेकिन उनसे बचने के कई तरीके भी हैं, भले ही आप उन्हें खत्म नहीं कर सकते। ब्लाइंड स्पॉट और इससे होने वाले एक्सीडेंट को रोकने के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं।

उचित दूरी रखें

ड्राइव करते समय उचित दूरी का ध्यान रखें। हर छोटे और बड़े कार के ब्लाइंड स्पॉट्स से बचने के लिए गाड़ी की रफ़्तार हुए सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखें।

Blind Spot Driving

मिरर सेट करें

कार के दोनों और केबिन में लगे मिरर को सेट करें, क्योंकि ऐसा करने से आप ब्लाइंड स्पॉट पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। इसके अलावा ड्राइव के दौरान हमेशा मिरर देखें।

ब्लाइंड स्पॉट मिरर लगाएं

आप बाजार से Blind Spot Mirrors खरीद सकते हैं जोकि काफी किफायती दाम में मिल जाते हैं।इन्हें आप साइड मिरर में चिपका सकते हैं। ये 2 इंच साइज़ में मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ