Water Bottle Fire in Car: इन दिनों भारत में गर्मी तेज पड़ रही है। दोपहर के समय पारा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। आजकल गर्मी की वजह से कारों में आगा लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वैसे तो कारों में आगे लगने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसे भी कारण सामने आये हैं जो सच में हैरान कर देते हैं। इसलिए अगर आपके पास भी है कार और आपकी कार लम्बे समय तक खुले आसमान खड़ी रहती है तो इस रिपोर्ट को नज़र अंदाज न करें ….
देश के महानगरों में पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। घर हो या मार्केट लोग अपनी कार को बाहर ही पार्क करने पर मजबूर हो जाते हैं और यहीं से शुरू होता है कार में आग लगने का खतरा…
कार में आग लगने के असली कारण
इस भयंकर गर्मी में अगर आप अपनी कार को खुले में पार्क करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। अपनी कार में कोई भी चीजें ज्वलनशील चीजे जैसे कि लाइटर बिलकुल भी न रखें। ये आग का कारण बन सकता है। जब कार बाहर दिनभर तेज धूप में पार्क होती है और धूप सीधे केबिन में जाती है तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।
अगर आपकी कार में प्लास्टिक की खाली बोतलें हैं और उन पर धूप सीधी पड़ रही है तो यह आग का कारण बन सकती है क्योंकि धूप प्लास्टिक पर टकरा कर उसे बर्न करने का काम करेगी जिससे प्लास्टिक की बोतल जल सकती है और कार में आग लग सकती है इसलिए कार में प्लास्टिक की बोतलें रखना आज ही बंद करें।
अगर कार में लाइटर रखते हैं तो आज ही इसे कार से निकाल दें क्योंकि रिपोर्ट में दावा किया है कि तेज धूप की वजह से लाइटर में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा अगर अगर डैश बोर्ड पर स्मार्टफोन रखते हैं और उस पर धूप सीधा पड़ती है तो यह भी आग का कारण बनता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अपनी कार में थर्ड पार्टी या लोकल एक्सेसरीज़ लगाने से बचें।अक्सर देखने में आता है कि लोग सस्ते के चक्कर में नकली सस्ती एक्सेसरीज को अपनी कार में अप्रशिक्षित मैकेनिक से फिट करवा लेते हैं।कई बार गलत वायरिंग से कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाती है। इसके अलावा सस्ती CNG किट भी कार में न लगाएं। अपनी कार की समय पर सर्विस कराएं और खराब पार्ट्स को समय रहते बदल दें। जहां तक संभव हो गर्मी में कार को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करे।
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
57 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines