Electric Scooter: अगर आप डेली यूज़ के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सम्स्य बाजार में कई अच्छे ऑप्शन बाजार में आ चुके हैं। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वरीवो मोटर (Warivo Motor) ने पहली बार हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘CRX’ को बाजार में उतारा है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है। इसमें आरामदायक सीट से लेकर लंबी रेंज मिलती है। Warivo CRX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत महज 79,999 रुपये है।
फुल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज
Warivo CRX इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.3 kwh की बैटरी लगी है, जो कि फुल चार्ज में ईको मोड में 90 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि पावर मोड में यह स्कूटर 70-75 किलोमीटर तक की ट्रू रेंज देने में सक्षम है। इस स्कूटर में एडवांस्ड वॉटरप्रूफ, फायरप्रूफ और ब्लास्ट-प्रूफ बैटरी लगी है, जो टेंपरेचर सेंसर्स और सशक्त बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) के साथ इस स्कूटर को ओवरहीटिंग से बचाता है। इसके अलावा, क्लाइमा-कूल टेक्नोलॉजी लंबी सवारी के दौरान बैटरी के परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बनाए रखती है।
42 लीटर का बूट स्पेस
इस स्कूटर में कई अच्छे फीचर्स भी दिए गये हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 55km/h है। इस स्कूटर में 42 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जहां दो हेलमेट आप रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपना एक बड़ा बैग भी रख सकते हैं। इसमें मोबाइल चार्जिंग पॉइंट (टाईप-सी और यूएसबी), 150 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता समेत काफी सारी खूबियां हैं। इस स्कूटर में एक बड़ा डिजिटल कलर स्पीडोमीटर भी मिलता है।
जिसमें बैटरी स्टेटस, रेंज, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, राइडिंग मोड समेत काफी सारी सुविधाओं के बारे में पता चलता है। इस स्कूटर का डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें LED हेडलाइट, टर्न इंडिकेटर्स, LED टेललाइट मिलती है। यह स्कूटर 5 कलर्स में आपको मिलेगी। इस स्कूटर का वजन 102 किलोग्राम है।बेहतर ब्रेकिंग के इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है। इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं जो खराब रास्तों को आसानी से पार कर आते हैं।
यह भी पढ़ें: 33km की माइलेज के साथ नई Maruti Swift CNG हुई लॉन्च, कीमत महज इतनी
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines