हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Volvo XC90: ये है फुल स्टाइलिश और स्पेसियस SUV कार, जानें फीचर्स और कीमत

विज्ञापन
Volvo XC90

Volvo XC90: इंडियन कार मार्केट में लग्जरी और स्पेसियस कारों का अलग ही सेगमेंट है। यह कारें महंगी जरूर होती हैं लेकिन इससे इनका क्रेज लोगों में कम नहीं है। इसी सेगमेंट में एक कार है Volvo XC90. यह कंपनी की स्पेसियस SUV कार है। जिसमें सात सीट का ऑप्शन मिलता है।

इसमें मिलता है ऑल व्हील ड्राइव 

वोल्वो एक्ससी90 अपने सेगमेंट की बेहद स्टाइलिश कार है। इसमें 1969 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। जो सड़क पर 300.0 Bhp की हाई पावर जेनरेट करता है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव (AWD) है। ऑल व्हील ड्राइव में कार के सभी पहियों पर पॉवर पहुंचाती है। इससे चारों एक ही रफ्तार से घूमते हैं।

Volvo XC90

विज्ञापन

AWD का फायदा

AWD  का फायदा तब होता है जब गाड़ी एक सीधी दिशा में दौड़ती है या फिर ऑफ रोडिंग कर रही होती है। ऑफ रोडिंग में जहां गाड़ी फंसने की संभावना होती है वहां यह सिस्टम इसे अधिक पावर देता है। जबकि कंक्रीट की सड़कों पर इसका कोई फायदा नहीं होता। AWD प्रत्येक पहियों को जरूरत के मुताबिक पावर देता है। जिससे ऑफरोडिंग में आसानी रहती है।

देती है  17.2 kmpl की हाई माइलेज

इसमें फिलहाल सिंगल वेरिएंट आता है। इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। बड़े इंजन के साथ भी Volvo XC90 हाई माइलेज 17.2 kmpl देती है। यह शुरूआती कीमत 96.50 लाख एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। India).बाजार में इसका Mercedes-Benz GLS, BMW X5, Range Rover Velar और Audi Q7 से मुकाबला है।

विज्ञापन

स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

इसमें mild-hybrid इंजन जिसमें 48 V की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जो चारों पहियों को पावर देता है। इसमें panoramic सनरूफ, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज देने वाली फ्रंट सीट, 12.3 इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल है।

आगे और पीछे collision avoidance फीचर

इसमें बोवर और विल्किंस साउंड सिस्टम के साथ नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, रडार-आधारित क्रूज नियंत्रण, लेन कीपिंग असिस्ट, सिटी ब्रेकिंग सिस्टम, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रन-ऑफ रोड सेफ्टी मिलती है। इसके आगे और पीछे collision avoidance फीचर है, जो किसी वस्तु, व्यक्ति के ज्यादा नजदीक होने पर पर अलर्ट करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola