Volvo XC90 facelift भारत में लॉन्च हो गई है। यह दुनियां की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है और इसका डिजाइन ऐसा है कि एक बार अगर आप इसे देख लें तो बार-बार इसे देखने को करेगा। भारत में इसका मौजूदा मॉडल पहले से बिक रहा है लेकीन अब कंपनी इस कार के फेसलिफ्ट वेरिएंट को लेकर आई है। इसमें कुछ नए अपडेटेड फीचर्स को शामिल किया है। इसमें सिर्फ एक ही फुली लोडेड वेरिएंट पेश किया है। जो सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ है। आइये जानते इसके फीचर्स और कीमत के बारे में..
पिछले साल इस कार को ग्लोबल स्तर पर किया था। ये कार 6 और 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध होगी लंबे समय बाद इसका फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में आया है। नई Volvo XC90 फेसलिफ्ट के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट में फडायग्नल स्लैट्स ग्रिल मिलेगी। फ्रंट में LED DRLs में थॉर हैमर लुक मिलेगा।
इसके अलावा ज्यादा एयर वेंट्स के लिए फ्रंट बंपर को काफी ज्यादा मॉडिफाई कर दिया गया है। इस कार में कार में नए एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं । वहीं इसमें नई LED टेल लाइट्स भी देखने को मिलती हैं। इंटीरियर की बात करें तो यहां 11.2 इंच का इन्फोटेन्मेंट डिस्प्ले मिलेगा। कैबिन इके पिछले वर्जन जैसा ही है और बाकी इसमें कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
इंजन और पावर
2025 Volvo XC90 फेसलिफ्ट में 48V माइल्ड हाइब्रिड 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 250bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 0-100 kmph की स्पीड पकड़ता है।
Volvo XC90 फेसलिफ्ट का सीधा मुकबला Audi Q7, BMW X5, Mercedes-Benz GLE और Jeep Grand Cherokee से होगा और इस गाडी की डिलीवरी इसी महीने से शुरू होगी। Volvo XC90 फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 1.02 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: ये 5 काम कर लो! पुरानी बाइक बिकेगी हाथों-हाथ, मिलेगी सही कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 hr agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines