Volvo XC90 Facelift: वोल्वो भारत में अपनी नई XC90 फेसलिफ्ट को आज (4 मार्च 2025) लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को पिछले साल सितंबर महीने में ही ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा चुका है। अब यह जिसके बाद अब इस एसयूवी के फेसिलफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। सेफ्टी के लिहाज से यह मॉडल काफी जबरदस्त होने वाला है। वैसे भी वोल्वो की कारें टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के लिहाज से काफी बेहतर होती हैं।
Volvo XC90 Facelift: क्या होगा खास
नई XC90 फेसलिफ्ट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.05 करोड़ रुपये तक सकती है। XC90 फेसलिफ्ट में थोड़े बहुत बदलाव कर सकती है। इसमें नया बम्पर, स्लिम LED हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 11.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसी फीचर्स शामिल है। Volvo XC90 Facelift में वही माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है।
इंज और पावर
पावर के लिए Volvo XC90 एसयूवी में दो लीटर टर्बोचार्ज इंजन दिया जाएगा। जिसके साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक मिल सकती है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ इसे 250PS की पावर और 360 Nm का टॉर्क मिल सकता है। वहीं प्लग-इन तकनीक के साथ एसयूवी को 455PS की पावर और 709Nm का टॉर्क मिलेगा।
इसके साथ एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाएगा और इसमें ऑल व्हील ड्राइव को भी ऑफर किया जाएगा। लॉन्च के बाद इस SUV का सीधा मुकाबला Mercedes Benz GLE, BMW X5, Audi Q7 और Lexus RX जैसी एसयूवी के साथ होगा।
2025 Kia EV6 भी होगी इसी महीने लॉन्च
Kia India भी इसी महीने अपनी EV6 का फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई LED हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स को शामिल किया जायेगा।
इसके साथ ही इसके इंटीरियर में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड सेंटर कंसोल दिया गया है। 2025 EV6 में 84 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 650 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। इस कार की अनुमानित कीमत 63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरु हो सकती है।
यह भी पढ़ें: SUV vs Sedan: 10 लाख के बजट में SUV या सेडान कार? कौन सी कार बेस्ट? जानें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines