Discount On Volvo EX30: स्वीडिश लग्जरी कार ब्रांड Volvo Auto India ने भारत में अपनी अब तक की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX30 लॉन्च किया है. यह कार न सिर्फ कीमत में अट्रैक्टिव है बल्कि परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में भी प्रीमियम अहसास देती है. कंपनी ने इसके साथ ग्राहकों को लिमिटेड टाइम के लिए बड़ा फायदा देने का ऐलान किया है.
कीमत और ऑफर
Volvo EX30 की शुरुआती कीमत 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, GST सहित) रखी गई है. यह कीमत इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सिर्फ 19 अक्टूबर 2025 तक वैलिड होगी. उसके बाद SUV की कीमत बढ़कर 41 लाख रुपये हो जाएगी. कंपनी नवंबर 2025 के पहले हफ्ते से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. खास बात यह है कि EX30 का असेंबली प्रोडक्शन Volvo के बेंगलुरु (होसकोटे) प्लांट में किया जाएगा.
दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी पैक
इस इलेक्ट्रिक SUV में 69 kWh का बैटरी पैक और सिंगल रियर-एक्सल मोटर दी गई है. यह मोटर 268 bhp पावर और 343 Nm टॉर्क जनरेट करती है. SUV सिर्फ 5.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 180 kmph तक है. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 480 km (WLTP रेंज) तक चल सकती है.
चार्जिंग और वारंटी बेनिफिट्स
Volvo EX30 को कंपनी ने 11 kW वॉलबॉक्स चार्जर के साथ पेश किया है. इसके जरिए बैटरी को 0 से 100% चार्ज होने में लगभग 7 घंटे लगते हैं. बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है. इसके अलावा कार पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 3 साल का Volvo सर्विस पैकेज और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- GST से भी ज्यादा फायदा…Mahindra SUVs 2.56 लाख तक सस्ती
लग्जरी इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
कैबिन के अंदर यह SUV प्रीमियम अनुभव देती है. इसमें
- 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (Google बिल्ट-इन सपोर्ट के साथ)
- Harman Kardon साउंड सिस्टम
- पांच अलग-अलग एम्बियंट लाइटिंग थीम्स
- 5G कनेक्टिविटी और OTA अपडेट्स
- पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके अलावा वन-पेडल ड्राइव और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं.
डिजाइन और आराम पर फोकस
SUV के एक्सटीरियर में LED हेडलैंप्स विद एक्टिव हाई बीम और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इंटीरियर में कंपनी ने Nordico अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया है, जो लग्ज़री और सस्टेनेबल दोनों है. साथ ही, Google Assistant वॉइस कंट्रोल और स्मार्ट होम डिवाइस मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
सस्ती कीमत पर एक प्रीमियम EV
Volvo EX30 उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो लग्जरी के साथ इलेक्ट्रिक SUV लेना चाहते हैं लेकिन बजट का भी ध्यान रखते हैं. शुरुआती ग्राहकों को मिल रहा 1 लाख रुपये का डिस्काउंट इस डील को और भी आकर्षक बना देता है.
ये भी पढ़ें- इस दिवाली खरीदें देश की सबसे सेफ कार, इन 5 की कीमत 8 लाख से कम और मजबूती लोहे सी
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
21 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
22 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
23 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines