हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Volvo की यह दमदार इलेक्ट्रिक कार,  सिंगल चार्ज पर चलेगी 530 km, 27 मिनट में होगी चार्ज

विज्ञापन
Volvo C40 Recharge

Volvo C40 Recharge: वोल्वो अपनी कार सेगमेंट में बेहद अट्रैक्टिव और लग्जरी गाड़ियां बनाने के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की नई ईवी कार लॉन्च होने वाली है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 530 km किलोमीटर तक चलती है। यह बिग साइज कार होगी।

Volvo C40 Recharge एक हाई क्लास कार होगी

मीडिया रिपोट्स के अनुसार Volvo C40 Recharge  150 kW फास्ट चार्जर से महज 27 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। इस कार में सेफ्टी के धाकड़ फीचर्स मिलेंगे। यह दमदार बैटरी पैक के साथ आएगी। बताया जा रहा है कि Volvo C40 Recharge एक हाई क्लास कार होगी, जो केवल सिंगल टॉप वैरिएंट में ही आएगी।

Volvo C40 Recharge

एलीट लुक देने के लिए 19-इंच के 5 स्पोक अलॉय व्हील

Volvo C40 Recharge  में शौकीनों की फेमस गाड़ी हमर की तरह दिखने वाले बड़े LED हेडलैंप मिल सकते हैं। इसके अलावा कार का एलीट लुक देने के लिए 19-इंच के 5 स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे। कार में स्लोपिंग रूफलाइन वर्टिकल टेल लैंप और इसे अपने सेगमेंट में अलग दिखाने के लिए स्पॉइलर मिलेंगे जो बूट की तरफ माउंट किए गए हैं।

पैनोरेमिक सनरूफ और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 

इंटीरियर की बात करें तो इस धांसू कार को पूरी तरह लैदर फ्री किया गया है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।  इसमें पैनोरेमिक सनरूफ और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Volvo C40 Recharge  में 78kWh का दमदार बैटरी पैक मिलता है।

Volvo C40 Recharge

Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग 

कार में डुअल इलेक्ट्रक बैटरी सेटअप दिया गया है। यह कार सड़क पर 405 bhp की हाई पावर और 660 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। Volvo C40 Recharge को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। Volvo C40 Recharge बाजार में Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 को टक्कर देगी।

सुपर लग्जरी कार

जानकारी के अनुसार Volvo C40 Recharge बाजार में 59 लाख रुपये से  60 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलेगी। यह कंपनी की सुपर लग्जरी कार होगी। इसमें सीट एडजस्टमेंट, रियर सीट पर कई लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इस कार के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह धांसू इलेक्ट्रिक कार सितंबर 2023 में लॉन्च कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें