Volvo C40 Recharge: वोल्वो का नाम आते ही हमारे जहन में हाई कम्फर्ट और डैशिंग लुक्स का ख्याल आता है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo C40 Recharge को लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है।
19-इंच के 5 स्पोक अलॉय व्हील
Volvo C40 Recharge में 19-इंच के 5 स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे अट्रैक्टिव लुक्स देते हैं। यह कार सिंगल चार्ज पर 530 km की ड्राइविंग रेंज देती है। इस नई इलेक्ट्रिक कार में LED हेडलैंप और स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है। कर में सीट एडजस्टमेंट और सेफ्टी के लिए एबीएस समेत धांसू फीचर्स हैं।
Volvo C40 Recharge electric car l
27 मिनट में होती है चार्ज
यह ईवी कार फास्ट चार्जर से केवल 27 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। Volvo C40 Recharge बिग साइज लग्जरी कार है, जिसमें वर्टिकल टेल लैंप दिए गए हैं। कार में कंपनी फिलहाल केवल एक वेरिएंट ऑफर कर रही है। इसमें पैनोरेमिक सनरूफ और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Volvo C40 Recharge electric car l
कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Volvo C40 Recharge इंडियन ईवी कार बाजार में Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 से मुकाबला करेगी। इस कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Volvo C40 Recharge बाजार में 61.25 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगी।
कंपनी की यह 5 सीटर कार है।
इस कार में 78kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया गया है। यह जानदार बैटरी सड़क पर 405 bhp की पावर और 660 Nm का टॉर्क देती है। Volvo C40 Recharge की लंबाई 4440 mm की है। इस कार में 413 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कंपनी की यह 5 सीटर कार है। जिसकी चौड़ाई 1873 mm की है। कार में एलईडी लाइट मिलती हैं, जिनकी शेप काफी स्टाइलिश है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines