नई कार खरीदने वालों के लिए अब अप्रैल का महीना भी अच्छा साबित हो सकता है। इस समय Volkswagen अपनी कारों पर बम्पर ऑफर दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी Virtus सेडान कार पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस कार के बचे MY2024 स्टॉक पर 1.50 लाख रुपये तक की भारी छूट दी जा रही है। वहीं, इसके MY2025 स्टॉक पर भी कंपनी ग्राहकों को काफी बेनेफिट्स मिल रहे हैं। Virtus एक बेहतरीन कार है और इसकी परफॉरमेंस का कोई जवाब नहीं है।
Volkswagen Virtus पर ऑफर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक डीलर्स के पास फॉक्सवैगन वर्टस के MY2024 का पुराना स्टॉक बचा हुआ है और जिस पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। वहीं, इस कार के नए MY2025 मॉडल को आप खरीदने जा रहे हैं तो इस पर 70,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इफ ऑफ़र की ज्यादा जानकारी के लिए डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Volkswagen Virtus के बेस मॉडल (MY2025) की कीमत 10.44 लाख रुपये से लेकर 19 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं। इंजन की बात करें तो इस कार में 1.0L का 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ला है जो 114bhp और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है एक लीटर में यह कार 20kmpl का माइलेज ऑफर करती है इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
स्पेस की बात करें तो इस कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जायेगा। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसके बूट में भी आपको अच्छा स्पेस मिल जाएगा। सामान रखने के लिए इसमें काफी जगह मिल जाती है। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह गाड़ी काफी बेहतर है।
Hyundai ने किया स्टॉक क्लियर
हुंडई अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी Ioniq 5 पर काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस गाड़ी के 2024 मॉडल पर 4 लाख रुपये का बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया गया है। कंपनी ये डिस्काउंट इसके बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए दे रही है। आपको बता दें कि Ioniq 5 को जनवरी 2023 में 44.95 लाख रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया था और तब से लेकर अब इसकी कीमत बढ़कर 46.05 लाख रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें: 700km की रेंज के साथ आई हुंडई की नई हाइड्रोजन कार, देखें ये दमदार फीचर
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines