Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन वर्टस को लैटिन NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिलें हैं। जिस कार का टेस्ट किया गया वह ब्राजील में बनाई गई थी। जानकारी के अनुसार नतीजों में वयस्क और बच्चों की सुरक्षा में कार ने 92- 92 फीसदी अंक, पैदल यात्री और कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में 53 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सुरक्षा सहायता प्रणालियों में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
इय क्रैश टेस्ट में कार ने सुरक्षा सहायता प्रणालियों में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कंपनी ने हाल ही में अपनी नई सेडान कार Volkswagen virtus GT DSG को लॉन्च किया है। यह कार 19 kmpl की माइलेज देगी। इस धांसू कार में 1.5 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें कुल तीन वेरिएंट ऑफर किए गए हैं। इसमें में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
फाइल फोटो
मिलते हैं यह सेफ्टी फीचर्स
कार में यात्री सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग (ड्राइवर, फ्रंट पैसेंजर, 2 कर्टेन, ड्राइवर साइड, फ्रंट पैसेंजर साइड), सीट बेल्ट वार्निंग, चाइल्ड लॉक, चाइल्ड सीट के लिए एंकर पॉइंट, ओवरस्पीड वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार में स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, एंटी थेफ्ट इंजन इमोबिलाइजर, मिडिल रियर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, फ्लैशिंग इमरजेंसी ब्रेक लाइट, सेंट्रल लॉकिंग भी दिया गया है।
यह कार कुल सात कलर में ऑफर की जाती है
यह कार शुरुआती कीमत 16.19 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। यह कार कुल सात कलर में ऑफर की जा रही है। कार में ग्रिल और विंडो लाइन में क्रोम लाइनिंग दी गई है। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील मिलते हैं।
Volkswagen virtus GT DSG में फुल लैदर अपहोल्स्ट्री
Volkswagen virtus GT DSG में फुल लैदर अपहोल्स्ट्री, फ्रंट साइड एयरबैग और कर्टेन एयरबैग दिए गए हैं। कार में 4-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो सड़क पर 150 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में हाइट एड्जेस्टेबल को-ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines