Volkswagen compact SUV: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इस सेगमेंट में कई नए मॉडल आ रहे हैं। मौजूदा मॉडल भी खूब बिक रहे हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, किआ और निसान जैसे ब्रांड्स इस समय काफी मजबूत पोजीशन में है।
अब चूंकि ये सेगमेंट काफी बड़ा है तो ऐसे में फॉक्सवैगन भी इस सेगमेंट में उतर रही है, कंपनी भारतीय कार बाजार में जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी में है। आइये जानते हैं निसान की इस नई SUV में क्या होगा खास और आपको क्यों इसके लिये इंतजार करना चाहिए।
Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट SUV
फॉक्सवैगन इस समय पूरी तैयारी के साथ भारत में 4 मीटर से कम लम्बाई वाली SUV पर फोकस कर रही है। नए मॉडल को कई बात टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। फॉक्सवैगन नई एसयूवी को अगले एक साल में ला सकती है। इसमें दमदार इंजन से लेकर कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
फॉक्सवैगन का नया मॉडल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आएगा। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट कई ऑप्शन इस समय उपलब्ध हैं। आपको बता दे कि जल्द ही अगले महीने स्कोडा भी अपनी नई एसयूवी Skoda Kylaq को लॉन्च करेगी। ऐसे में फॉक्सवैगन के इस सेगमेंट में उतरने के बाद ग्राहकों के पास ऑप्शन की कमी नहीं रहेगी।
इंजन और पावर
Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट SUV को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें भी 1.0L नॉर्मल और टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसी इंजन का इस्तेमाल Virtus और Taigun में किया जाता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इसमें 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ आ रही है।
ख़ास होंगे फीचर्स
फॉक्सवैगन अपनी नई एसयूवी में काफी जबरदस्त फीचर्स दे सकती है। इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेक, डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा नए मॉडल में सिंगल टोन इंटीरियर मिलेगा, साथ ही इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइट्स, सिंगल पेन सनरूफ, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, वायरलैस चार्जर सहित कई फीचर्स दिए जाएंगे। इसके बाहरी डिजाइन को स्पोर्टी और प्रीमियम फील देने के लिए कनेक्टिड लाइट्स, एलईडी लाइट्स, फॉग लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, रूफ रेल को दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट SUV अगले साल तक आ सकती है। फिलहाल इस नए मॉडल पर काम हो रहा है। नए मॉडल में डिजाइन से लेकर सेफ्टी फीचर्स पर खास जोर दिया जा सकता है।
Skoda आगे महीने लॉन्च करेगी नई SUV
Skoda भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq को अगले महीने लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी की टेस्टिंग अब पूरी हो चुकी है। भारत के इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें सेफ्टी के लिए इस नए मॉडल 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: बाइक-स्कूटर वाले सावधान! हेलमेट पहना तो भी कटेगा चालान, ट्रैफिक नियम देखकर ही करें बेस्ट का चयन
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
10 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
13 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
16 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines