Volkswagen Cars: इंडियन कार मार्केट में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के लिए पहचान रखने वाली फॉक्सवैगन ने अपनी टाइगन का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी की यह प्रीमियम एसयूवी कार है, जो बाजार में हुंडई टक्सन, स्कोडा कोडियक जैसी कारों को टक्कर देती है।
नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े
Volkswagen Tiguan शुरूआती कीमत 34.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कंपनी की यह 5 सीटर कार है। इसमें रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। कार में ऑल-व्हील ड्राइव है। जो इसे सिटी समेत खराब रास्तों पर स्मूथ राइड देती है।
6 एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
Tiguan में सेफ्टी के धाकड़ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईसीएस, एंटी स्लिप रेगुलेशन, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल एक्टिव टीपीएमएस, पीछे तीन हेड रेस्ट, थ्री पॉइंट सीट बेल्ट, आइसोफिक्स और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम जैसी फीचर्स मिलेंगे।
टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है
इस कार में 20 TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 13.54 kmph की माइलेज देता है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो लॉन्च रूट पर थकान से बचाता है।
क्या है ADAS
एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है। ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines