Volkswagen Big Discount: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी कारों की बिक्री को बढ़ाने के इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। मार्च के इस महीने आप 4.20 लाख रुपये तक की बड़ी बचत कर सकते हैं। दरअसल कंपनी अपनी कारो के पुराने स्टॉक (MY2024 stock) को क्लियर करने में लगी है जिसकी वजह से इतना डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं, किस मॉडल पर होगी कितनी बचत? आइये जा हैं…
Volkswagen Taigun पर 2 लाख का डिस्काउंट
फॉक्सवैगन अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Taigun पर मार्च महीने में इस एसयूवी को खरीदने पर 2 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह बचत इसकी 2024 की बची हुई यूनिट्स को खरीदने पर हो सकती है। इसमें लॉयल्टी बोनस, कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स शामिल हैं। यह एक शानदार एसयूवी जो डेली यूज़ के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। जबकि Taigun के 2025 मॉडल पर एक लाख रुपये तक के ऑफर्स को दिया जा रहा है। एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये से लेकर 19.08 लाख रुपये तक जाती है।
Volkswagen Virtus पर 1.50 लाख का डिस्काउंट
मार्च के इस महीने में Volkswagen Virtus पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके 2024 के मॉडल्स पर दिया जा रहा है। 2025 के मॉडल्स पर भी 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस सेडान कार की एक्स शोरूम कीमत 10.34 लाख रुपये से लेकर 19 लाख रुपये तक जाती है। यह एक बेहतरीन कार है और इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है।
Volkswagen Tiguan पर 4.20 लाख का ऑफर
Volkswagen ने मार्च महीने में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Tiguan पर 4.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है, जो इस कार के पुराने मॉडल पर दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बोनस शामिल है। फॉक्सवैगन की ओर से भारत में अपना पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही दो नई कारों को भारत में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: CNG या इलेक्ट्रिक कार, ज्यादा बेहतर कौन सी? जानें किसे खरीदना होगा किफायती
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
18 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines