Volkswagen Tiguan Discounts: फॉक्सवैगन इंडिया ने इस साल अप्रैल में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन आर लाइन को लॉन्च किया था। लेकीन बिक्री शुरू होने के तीन महीने के भीतर ही कुछ डीलर्स इस गाड़ी पर 3 लाख रुपये तक की छूट दे रहे हैं, जो एक बहुत ही दिलचस्प बात है। इसके अलावा, कंपनी ताइगुन एसयूवी और वर्टस सेडान पर भी डिस्काउंट दे रही है। जुलाई महीने में इन कारों 2.50 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
फॉक्सवैगन Tiguan को CBU रूट के जरिए भारत में लाया जा रहा है। इसे केवल एक पूरी तरह से लोडेड R लाइन ट्रिम लेवल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसलिए इसकी कीमत ज्यादा रहती है।भारत में लॉन्च होने के सिर्फ़ ढाई महीने के भीतर ही कुछ वोक्सवैगन डीलरशिप इस फ्लैगशिप एसयूवी पर 3 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने गोल्फ़ GTI लॉन्च की, जिसे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और बुकिंग भी खत्म हो गई है।
हालांकि, टिगुआन आर लाइन को भारत में लोगों के घरों में जगह बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है। सोर्स के मुताबिक इस गाड़ी पर 3 लाख रुपये की छूट दी जा रही है जिसमें 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, और 1 लाख रुपये तक के अन्य बेनेफिट्स मिल रहे हैं। 3 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ इस गाड़ी की बिक्री बेहतर होने की उम्मीद है।
फॉक्सवैगन टायरॉन जल्द होगी लॉन्च
इस सेगमेंट में ग्राहक आमतौर पर नई जनरेशन की स्कोडा कोडियाक जैसी बड़ी 7-सीटर ऑप्शन की ओर आकर्षित होते हैं, जिसे टिगुआन आर लाइन के कुछ ही दिनों बाद लॉन्च किया गया था। फॉक्सवैगन भारत में टायरॉन को लॉन्च करने के विचार पर विचार कर रही है, जो टिगुआन का 7-सीटर वर्जन है और इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।
फॉक्सवैगन Virtus और Taigun पर डिस्काउंट
Taigun SUV पर इस समय 2.50 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है जो इसके टॉपलाइन 1.0L AT वैरिएंट के लिए है। इसके बाद Taigun GT 1.5L MT और DSG वेरिएंट पर 2.44 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं GT Line ट्रिम पर 1.03 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Highline पर 1.12 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है जबकि बेस Comfortline ट्रिम पर 80,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिरी मारुति की सस्ती 7 सीटर कार की बिक्री, 27km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines