Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन अपनी कारों में स्टाइलिश लुक और दमदार पावरट्रेन के लिए जानी जाती है। कंपनी की एक धाकड़ कार है Taigun. इस कार में जबरदस्त 188 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे यह कार खराब रास्तों पर भी जानदार परफॉमेंस देती है। कार में पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। कार अलग-अलग वेरिएंट में 999 से लेकर 1498 cc तक पेट्रोल इंजन में आती है।
मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन
Taigun की लंबाई 4221 mm, चौड़ाई 1760 mm और व्हीलबेस 2651 है। यह थ्री सिलेंडर इंजन है, जो हाई स्पीड देता है। कंपनी अपनी इस 5 सीटर कार में 18.15 से लेकर 19.87 kmpl तक माइलेज निकलने का दावा करती है। यह बिग साइज एसयूवी कार है, जो शुरुआती कीमत 11.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। Volkswagen Taigun में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
कार का टॉप मॉडल 21.10 लाख रुपये में आता
कार में 213 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार का टॉप मॉडल 21.10 लाख रुपये में आता है। इस कार में 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में एलईडी हेडलैंप और डीआरएल आते हैं। बाजार में यह Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Vitara और MG Astor से टक्कर लेती है।
250 Nm का पीक टॉर्क
Volkswagen Taigun में 250 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है। कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में कूल्ड ग्लव बॉक्स मिलते हैं। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ऑटो एसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में अलॉय व्हील और 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं। कार में आरामदायक सीट और हैवी सस्पेंशन मिलते हैं। यह हाई स्पीड कार है।
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
3 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines