जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस, 12 लाख से कम कीमत में Volkswagen की कार

Volkswagen Taigun की लंबाई 4221 mm, चौड़ाई  1760 mm और व्हीलबेस 2651 है। यह थ्री सिलेंडर इंजन है, जो हाई स्पीड देता है।

Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन अपनी कारों में स्टाइलिश लुक और दमदार पावरट्रेन के लिए जानी जाती है। कंपनी की एक धाकड़ कार है Taigun. इस कार में जबरदस्त 188 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे यह कार खराब रास्तों पर भी जानदार परफॉमेंस देती है। कार में पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। कार अलग-अलग वेरिएंट में 999 से लेकर 1498 cc तक पेट्रोल इंजन में आती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

Taigun की लंबाई 4221 mm, चौड़ाई  1760 mm और व्हीलबेस 2651 है। यह थ्री सिलेंडर इंजन है, जो हाई स्पीड देता है। कंपनी अपनी इस 5 सीटर कार में 18.15 से लेकर 19.87 kmpl तक माइलेज निकलने का दावा करती है। यह बिग साइज एसयूवी कार है, जो शुरुआती कीमत 11.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। Volkswagen Taigun में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

कार का टॉप मॉडल 21.10 लाख रुपये में आता

विज्ञापन

कार में 213  kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार का टॉप मॉडल 21.10 लाख रुपये में आता है। इस कार में 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में एलईडी हेडलैंप और डीआरएल आते हैं। बाजार में यह Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Vitara और MG Astor से टक्कर लेती है।

250 Nm का पीक टॉर्क

Volkswagen Taigun में 250 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है। कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में कूल्ड ग्लव बॉक्स मिलते हैं। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,  इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ऑटो एसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में अलॉय व्हील और 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं। कार में आरामदायक सीट और हैवी सस्पेंशन मिलते हैं। यह हाई स्पीड कार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ