Volkswagen ने किया स्टॉक क्लियर, इस SUV पर दिया 2 लाख का डिस्काउंट

अगर आप एक फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। कंपनी इस गाड़ी पर काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं इस डील के बारे में…

2 lakh dscount

फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) एक शानदार SUV है लेकिन डीलर्स के पास इसका पुराना स्टॉक अभी भी बचा हुआ है जिसे क्लियर करने के लिए कंपनी काफी अच्छा ऑफर दे रही है। कंपनी ने MY2024 पर स्टॉक पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं  इस कार के नए MY2025 स्टॉक पर भी ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं फॉक्सवैगन टाइगुन के फीचर्स के बारे में…

फॉक्सवैगन टाइगुन पर बड़ी बचत

इस महीने (अप्रैल 2025) फॉक्सवैगन ने टाइगुन के बचे हुए MY2024 स्टॉक पर एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे ऑफर्स दिए हैं। Taigun की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू  होती है। ऑफर हर शहर के हिसाब से अलग हो सकते हैं इसलिए  अपने नजदीकी फॉक्सवैगन (Volkswagen) डीलर से संपर्क करें।

वेबसाइट से हटाया

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीन कंपनी ने Tiguan पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया था लेकिन अब इसे फॉक्सवैगन (Volkswagen) की वेबसाइट से हटा दिया गया है। अब इस कार की जगह अब नई टाइगुन R Line मॉडल लेगा जो जल्द ही भारत में लॉन्च की जा सकती है। Volkswagen की कारों की बिक्री भी लगातार अच्छी जा रही है और अब नए मॉडल के आने से ग्राहकों के पास भी ऑप्शन होंगे। Volkswagen की ये डील काफी बेहतर साबित हो सकती है।

Volkswagen Virtus पर डिस्काउंट

इस समय फॉक्सवैगन डीलर्स के वर्टस के MY2024 मॉडल पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस, कैश डिस्काउंट, शामिल हैं। वहीं, इसके MY2025 मॉडल पर 70,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा हैं। इफ ऑफ़र की ज्यादा जानकारी के लिए डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ