Volkswagen Taigun discount: हुंडई क्रेटा,मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से कहीं ज्यादा बेहतर है फॉक्सवैगन टाइगुन, क्योंकि इसमें न सिर्फ बेहतरीन क्वालिटी मिलती है बल्कि जर्मन टेक्नोलॉजी का भरोसा भी मिल रहा है। भारत में लगातार मिड–साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में गाड़ी की करें तो लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी गाड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन अगर बात टेक्नोलॉजी और हाई परफॉरमेंस गाड़ी की करें तो यहां पर फॉक्सवैगन टाइगुन इन सब पर भारी पड़ती है । अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं इस महीने इस पर लाखों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
2.80 लाख का डिस्काउंट
ऑटोकार इंडिया के मुताबिक फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) पर इस महीने (नवंबर, 2024) पूरे 2.80 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट MY 2023 फॉक्सवैगन टाइगुन पर मिल रहा है। लेकिन इस डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप फॉक्सवैगन टाइगुन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
इंजन और पावर
फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) में 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है जो115bhp की पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है जबकि दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है जो अधिकतम 150 bhp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि इस एसयूवी में पावरफुल इंजन के साथ एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कार के इंजन को ऑटोमेटिक और मैनुअल, दोनों गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि ग्राहकों के लिए मौजूदा समय में फॉक्सवैगन टाइगुन 2 वेरिएंट, डायनेमिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।
कीमत और फीचर्स
फॉक्सवैगन टाइगुन की शुरुआती एक्स–शोरूम कीमत 11.70 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 19.74 लाख रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात करें तो फॉक्सवैगन टाइगुन में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, इसके अलावा इस गाड़ी में कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस एंड्रॉयड एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो टाइगुन में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Honda City, Amaze और Elevate पर 1.27 लाख का डिस्काउंट, 7 साल की मिलेगी वारंटी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
15 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
20 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
22 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
22 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines