Volkswagen की प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी Taigun की बिक्री लगातार गिर रही है, जिसके चलते जून महीने में कंपनी ने एक बार फिर Taigun पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। सोर्स के मुताबिक कंपनी के पास पिछले साल की कुछ यूनिट्स अभी भी हैं जिन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है ताकि बिक्री को बूस्ट मिले और पुराना स्टॉक भी क्लियर हो सके। Taigun GT Plus क्रोम और स्पोर्ट की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Taigun पर 3.50 लाख रुपये का डिस्काउंट
जून के इस महीने में Taigun पर पूरे 3.40 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो MY23 निर्मित मॉडल पर लागू है। इस डिस्काउंट में 75,000 रुपये का कैशबैक, 75,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 90,000 रुपये का 4 साल वाला सर्विस पैकेज और एक लाख रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सोर्स के मुताबिक यह डिस्काउंट 30 जून रात 11:59 बजे तक है।
लगातार गिर रही है Tiguan की बिक्री
| Month | Sales No. |
| Jan 2024 | 1,275 यूनिट्स |
| Feb 2024 | 1,286 यूनिट्स |
| Mar 2024 | 1,588 यूनिट्स |
| Apr 2024 | 1,758 यूनिट्स |
| May 2024 | 1,561 यूनिट्स |
Skoda Slavia और Kushaq के दाम घटे
ग्राहकों को लुभाने के लिए स्कोडा ने अपनी सेडान कार Slavia और मिडसाइज एसयूवी Kushaq की कीमतों में भारी कटौती कर दी है और ये गाड़ियां अब 2.19 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं। स्कोडा ने लिमिटेड टाइम के लिए इस ऑफर को पेश किया है। बता दें कि स्कोडा की कारें शानदार जरूर होती हैं लेकिन आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले में कंपनी अभी भी ग्राहकों का भरोसा जीतने में सफल नहीं हो पाई हैं। खैर अगर आप स्कोडा की इन दोनों गाड़ियों को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी अच्छा फायदा होगा।
Hyundai की कारों पर डिस्काउंट
जून महीने में हुंडई की नई कार खरीदने पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। स्टॉक क्लियर करने और बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। इस महीने में हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर आप पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Hyundai Exter पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है।
ग्रैंड आई 10 नियोस खरीदने पर आप पूरे 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। प्रीमियम हैचबैक कारों की लिस्ट में हुंडई i20 सबसे बेहतरीन कार के रूप में जानी जाती है। इस समय इस कार पर पूरे 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है।
Mahindra की गाड़ियों पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 EV पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस गाड़ी पर पूरे 4.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया रहा है। XUV400 EV की कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है। फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी 375km तक की रेंज ऑफर करती है और यह दो बैटरी पैक के साथ आती है। डिस्काउंट वेरिएंट के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
इसके अलावा कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 पर पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 2.0 लोटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 185hp पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Mahindra XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 27.14 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: इस वीकेंड पर खरीदने जा रहे हैं पुरानी कार? तो इन वेबसाइट पर मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
8 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines