Volkswagen ने आज जयपुर में अपने एक एनुअल ब्रांड कॉन्फ्रेंस के दौरान नई Taigun GT Plus Sport और GT Line को पेश किया है। कंपनी ने इनकी बुकिंग्स भी शुरू कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने ID.4 Electric Vehicle और Virtus GT Plus Sport के कांसेप्ट मॉडल भी शोकेस किये हैं। जल्द ही इन्हें भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इन दोनों गाड़ियों को 2 इंजन और 2 ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लाएगी साथ ही इनमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
डिजाइन और इंटीरियर
नई Taigun GT Plus Sport और GT Line का डिजाइन स्पोर्टी है। इन दोनों में स्मोक्ड LED हेडलैंप, नई ग्रिल और कार्बन स्टील ग्रे रूफ देखने को मिलती है। इसके अलावा इनमें 17 इंच के ब्लैक व्हील्स दिए गये हैं।
रियर प्रोफाइल पर Red GT ब्रांडिंग, डार्क क्रोम डोर हैंडल और फ्रंट एक्सल पर रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए हैं।यानी डिजाइन के मामले में ये दोनों गाड़ियां काफ्फी बेहतर नज़र आ रही हैं। दोनों मॉडल्स के इंटीरियर भी प्रीमियम हैं और यहां आपको कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
इंजन और पावर
Taigun GT में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 148bhp की पावर और 250Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं GT लाइन में 1.0-लीटर, TSI इंजन दिया गया है जो 113bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन में भी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि GT Line में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और GT Plus Sport में 7-स्पीड DSG का ऑप्शन भी रखा गया है। सेफ्टी के लिए दोनों गाड़ियों में इनमें 6-एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, हिल अस्सिट और पार्किंग कैमरे जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines