Volkswagen Update: भारत में कारों की सेफ्टी को लेकर सरकार के साथ कार कंपनियां भी काफी सतर्क हो गई हैं। अच्छी बात ये है कि अब कारों के बेस मॉडल में भी तमाम सेफ्टी फीचर्स मिलने लगे हैं। क्योंकि सेफ्टी अब सबके लिए है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि बेस मॉडल में जब सेफ्टी फीचर्स जुड़ जाते हैं तो कीमत भी ज्यादा होती है। Volkswagen ने घोषणा कर दी है कि उसकी Taigun और Virtus के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलेंगे।
ये दोनों कारें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए इन दोनों गाड़ियों के बेस मॉडल में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाया है। कंपनी भारत 2.0 उत्पाद पोर्टफोलियो की शुरुआत पहले ही कर चुकी है जिसमें गाड़ियों की सेफ्टी पर पूरा फोकस किया जा रहा है।
इस मौके पर Volkswagen पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने बताया कि Taigun और Virtus की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। ये दोनों गाड़ियां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। हाल ही में कंपनी ने Taigun GT Line 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया साथ ही इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प दिया है जिसमें GT प्लस के दो नए वेरिएंट पेश किए हैं।
Taigun को सितंबर 2021 में भारत में लॉन्च किया गया था जबकि मार्च 2022 में Virtus को मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था। गाड़ियों की सेफ्टी के लिए कंपनी ने भारत 2.0 की शुरुआत की है जिसमें कारों के पोर्टफोलियो में पूरे लाइन-अप में 6 एयरबैग पेश किए जाएंगे।
नए सेफ्टी फीचर्स के अपडेट के साथ जहां Skoda की कारों की कीमतों में इजाफा हुआ है वहीं Volkswagen ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। Taigun की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Virtus की कीमत 11.56 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Tata Altroz Racer की बुकिंग्स शुरू, Hyundai I20 N Line से होगा सीधा मुकाबला, देखें सभी फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines