Volkswagen ने अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार का ऐलान कर दिया है। अगले महीने इसे पेश किया जाएगा। लेकिन इसके लॉन्च होने से लेकर बिक्री में अभी समय है। कंपनी ने इस कार की एक फोटो शेयर की है, जिसमें इसके फ्रंट लुक की डिटेल्स मिली है। फोटो के अनुसार सामने से यह स्मार्ट नजर आ रही है। इस नई इलेक्ट्रिक कार को साल 2030 तक ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Volkswagen की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब लगभग 20,000 यूरो (लगभग 18 लाख रुपये) से शुरू हो सकती है। लेकिन यह कीमत सिर्फ अनुमान है। भारत में इसे कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
Volkswagen की इलेक्ट्रिक कार में क्या होगा खास?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक Volkswagen की यह इलेक्ट्रिक कार एंट्री-लेवल सेगमेंट में आएगी। इसका साइज़ कॉम्पैक्ट होगा जो सिटी ड्राइव के परफेक्ट साबित हो सकती है। फिलहाल इस कार को कोई नाम नहीं रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार का नाम ID 1 रख सकती है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में इस बात पर चर्चा हो रही है कि कंपनी इस कार को 2027 में भी ला सकती है।
जबकि एक रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि इस कार से पहले Volkswagen 2026 तक ID 2all को अपनी पहली छोटी इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार को ब्रांड के नए MEB प्लैटफ़ॉर्म पर डेवलप किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक कार में क्रॉसओवर या SUV जैसा साइज़ देखने को मिल सकता है।
बैटरी और रेंज
जानकारी के मुताबिक आगामी इलेक्ट्रिक कार में बड़ी बैटरी के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर सेटअप दिया जा सकता है। बैटरी पैक के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है पर उम्मीद जताई अज रही है कि इसकी रेंज 350-450 किलोमीटर तक सकती है। इसमें फास्ट DC और AC चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। अब देखना होगा भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार किस नाम और रेंज के साथ आती है। और सबसे बड़ी बात, इसे किस कीमत में लाया जाएगा ? यह देखना दिलचस्प रहेगा। क्योंकि आने वाले समय में किफायती इलेक्ट्रिक कारों का ही दबदबा बाजार में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Tata Safari और Harrier का स्टॉक तेजी से हो रहा है खाली! कंपनी ने दिया सबसे बड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines