हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नए रूप में दिखेंगी Volkswagen की Taigun और Virtus, मिल रहा 1.46 लाख का डिस्काउंट भी

Volkswagen Taigun में 999 और 1498 cc का जानदार इंजन है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है।

विज्ञापन
Volkswagen Taigun And Virtus

Volkswagen: नए साल पर कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी को देखते हुए Volkswagen ने अपनी स्मार्ट एसयूवी Taigun और फैमिली सेडान कार Virtus का नया Deep Black Pearl कलर लॉन्च किया है। इतना ही नहीं कंपनी Taigun पर 1.46 लाख तक की छूट दे रही है। यहां बता दें कि बीते दिनों ही कंपनी ने अपनी इन दोनों कारों का Sound Edition लॉन्च किया था।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Volkswagen Taigun

डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक

जानकारी के अनुसार Taigun पर मिल रहे 1.46 लाख रुपये तक के डिस्काउंट पर 40000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 30000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट, और 36000 रुपये स्पेशल डिस्काउंट आदि शामिल है। यह डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक मिल रहा है। नए ब्लैक थीम में Volkswagen Taigun और Virtus बेहद डैशिंग लुक्स दे रही हैं। यह नया कलर टॉप ट्रिम में मिलेगा। Volkswagen Taigun का बेस मॉडल 11.62 लाख और टॉप मॉडल 21.10 लाख रुपये (दोनों एक्स शोरूम प्राइस) में आता है।

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

Volkswagen Taigun में 999 और 1498 cc का जानदार इंजन है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। Taigun 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट में 18.15 से लेकर 19.87 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इस कार में पेट्रोल इंजन है और यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। बाजार में यह Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Vitara से कम्पीट करती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Volkswagen Virtus 

रिवर्स पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

Volkswagen Virtus की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 11.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 19.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें सड़क पर अलग-अलग वेरिएंट में 18.45 से लेकर 20.66 kmpl तक माइलेज निकलती है। Virtus में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल से कार को तेज रफ्तार में टर्न करते हुए कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

(Alprazolam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें