EV Cars: Volkswagen अपनी दमदार कार Tiguan का EV वर्जन तैयार कर रही है। यह SUV कंपनी के ID2. प्लेटफार्म पर निर्मित होगी। जिससे यह शानदार डिजाइन और अट्रैक्टिव फीचर्स से लेस होगी। इसमें रियर व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
सेफ्टी का रखा जा रहा खास ध्यान
कार में लग्जरी का खासा ध्यान रखा जाएगा और इसमें एबीएस जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, रियर व्यू कैमरा और ISOFIX child-seat mounts जैसी फीचर्स दिए गए हैं।
कार में170kW बैटरी पैक
अनुमान है कि यह कार साल 2025 तक पेश कर दी जाएगी। इसकी शुरूआती कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम से अधिक होगी। हालांकि Volkswagen ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। जानकारी के अनुसार MEB+ प्लेटफार्म पर बनने वाली यह कार 170kW बैटरी पैक के साथ मिलेगी।
एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 521 km तक चलेगी
यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 521 km तक चलेगी। इसमें सामान्य चार्जर और फास्ट चार्जर दोनों से चार्ज करने के ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल बाजार में मौजूद पेट्रोल Tiguan में 1984 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 187.74 Bhp की पावर देता है। यह पांच सीटर कार है। यह कार 12.65 kmpl की माइलेज देती है। Volkswagen Tiguan में सात कलर ऑप्शन Nightshade Blue, Pure White, Oryx White, Deep Black, Dolphin Grey, Reflex Silver और Kings Red मिलते हैं।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
11 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
16 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
20 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
23 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines