---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Volkswagen कर रही अपनी धाकड़ कार Tiguan का EV वर्जन लाने की तैयारी, मिलेगा 4 व्हील ड्राइव

EV Cars: Volkswagen अपनी दमदार कार Tiguan का EV वर्जन तैयार कर रही है। यह SUV कंपनी के ID2. प्लेटफार्म पर निर्मित होगी। जिससे यह शानदार डिजाइन और अट्रैक्टिव फीचर्स से लेस होगी। इसमें रियर व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी का रखा जा  रहा खास ध्यान […]

---विज्ञापन---

EV Cars: Volkswagen अपनी दमदार कार Tiguan का EV वर्जन तैयार कर रही है। यह SUV कंपनी के ID2. प्लेटफार्म पर निर्मित होगी। जिससे यह शानदार डिजाइन और अट्रैक्टिव फीचर्स से लेस होगी। इसमें रियर व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

सेफ्टी का रखा जा  रहा खास ध्यान

कार में लग्जरी का खासा ध्यान रखा जाएगा और इसमें एबीएस जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, रियर व्यू कैमरा और ISOFIX child-seat mounts जैसी फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

कार में170kW बैटरी पैक

अनुमान है कि यह कार साल 2025 तक पेश कर दी जाएगी। इसकी शुरूआती कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम से अधिक होगी। हालांकि Volkswagen ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। जानकारी के अनुसार  MEB+ प्लेटफार्म पर बनने वाली यह कार 170kW बैटरी पैक के साथ मिलेगी।

एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 521 km तक चलेगी

यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 521 km तक चलेगी। इसमें सामान्य चार्जर और फास्ट चार्जर दोनों से चार्ज करने के ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल बाजार में मौजूद पेट्रोल Tiguan में 1984 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 187.74 Bhp की पावर देता है। यह पांच सीटर कार है। यह कार 12.65 kmpl की माइलेज देती है। Volkswagen Tiguan में सात कलर ऑप्शन Nightshade Blue, Pure White, Oryx White, Deep Black, Dolphin Grey, Reflex Silver और Kings Red मिलते हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 10, 2023 02:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola